फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   customs department seize gold worth Rs 1.99 crore at Mumbai airport

विमान के टॉयलेट से मिला दो करोड़ का सोना

Sat, 06 Jun 2015 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Jun 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
customs department seize gold worth Rs 1.99 crore at Mumbai airport

कस्टम विभाग ने एक विमान के शौचालय से करीब दो करोड़ रुपए की कीमत का सोना बरामद किया है। इस साल अब तक पकड़ी गई सोना तस्करी में यह सबसे ज्यादा कीमत वाली तस्करी है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में मस्कट से आ रहे जेट एयरवेज के विमान के दो शौचालयों से आठ किलो सोना बरामद किया गया है। यह सोना शौचालय के डस्टविन में में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


विमानन सेवा के खुफिया विभाग ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि सेगू नैना मोहम्मद शेखथीन नामका यात्री विमान में सोना लेकर आ रहा है जिसे विमान के घरेलू अयरपोर्ट में पहुंचने के बाद सोना विमान से बाहर निकाला जाएगा। आरोपी यात्री को अब गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पकड़ा गया 250 किलो सोना

customs department seize gold worth Rs 1.99 crore at Mumbai airport

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह में 24.68 की कीमत का 1 किला 800 ग्राम सोना दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट के शौचालय से पकड़ा गया था। यह सोना सोने की 16 छड़ों के रूप में था।

वहीं इससे पहले इसी साल फरवरी में 6 किलो सोना जिसकी बाजार में कीमत 1.49 करोड़ बताई जा रही है भी विमान के टॉयलेट से पकड़ा गया ‌था। इस मामले में मुंबई एयरपोर्ट का एक कर्मचारी भी पकड़ा गया था।

इससे पहले एक सफाई कर्मचारी को भी करीब 1.5 करोड़ का सोना और हीरा के तस्करी में पकड़ा गया था। खास बात यह है कि इस साल अब तक मुंबई एयरपोर्ट में 250 किलो सोना पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed