{"_id":"bd7fbe4ec4cd11913767ee834c0216bb","slug":"crpf-jawan-rape-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान ने कार में खींच किया रेप, सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जवान ने कार में खींच किया रेप, सड़क किनारे फेंका
अमर उजाला, अमरोहा
Updated Wed, 11 Dec 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सीआरपीएफ जवान ने बारहवीं की छात्रा को कालेज के रास्ते से अगवा कर कार में हवस का शिकार बनाया। अस्मत लूटने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
पीड़ित बेटी को लेकर परिवार उन्नीस दिन तक थाने के चक्कर काटता रहा। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी अतरासी मार्ग से सटे गांव में स्थित एक इंटर कालेज में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ घटित यह वारदात 19 नवंबर की है।
विज्ञापन
पढ़ें, मजार पर मिले तांत्रिक ने रेप किया, MMS बनाया
आरोप है कि नौगावां सादात क्षेत्र के गांव फाजलपुर में रहने वाले हरदीप पुत्र कमल सिंह (सीआरपीएफ जवान) ने कालेज के रास्ते से छात्रा को जबरन कार में खींच लिया। जिसके बाद सुनसान जगह पर कार खड़ी कर दुष्कर्म किया। उसे हवस का शिकार बनाने के बाद अतरासी मार्ग पर फेंक दिया।
पीड़ित छात्रा ने घर पहुंच आपबीती सुनाई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार थाने पहुंच गया। आरोप है पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और फटकार लगाकर भगा दिया।
पढ़ें, बीवी ने कहा, तभी बनाए नाजायज रिश्तेः नारायण साईं
सोमवार को पीड़ित ने एसपी के समक्ष पेश होकर पूरी घटना सुना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी फौजी हरदीप के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।