फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   CRPF Constable wife And 3 childrens Murdered in Gorakhpur.

यूपी: CRPF हवलदार की पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

Sat, 01 Aug 2015 11:16 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
CRPF Constable wife And 3 childrens Murdered in Gorakhpur.

छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ हवलदार की पत्नी और तीन बच्चों की घर में ही हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


गोरखपुर के झरना टोला के थाड़ो लाइन में एक साल पहले बने मकान में हवलदार की पत्नी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही थी। बुधवार रात से दो दिन तक फोन रिसीव नहीं होने पर हवलदार ने अनहोनी की आशंका में साले को भेजा तो उसने घर में पड़ी चार लाशें देखीं।

सभी के सिर पर धारदार हथियार और रॉड से हमला किया गया था। हत्यारों ने वारदात के बाद खिड़कियों पर पर्दे डाल दिए थे और गेट और मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया था। घर का सारा सामान सुरक्षित होने के कारण पुलिस संबंधों के विवाद में हत्या की आशंका जता रही है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मुख्य दरवाजे और गेट पर ताला बंद कर भागे हत्यारे

CRPF Constable wife And 3 childrens Murdered in Gorakhpur.

झंगहा थानाक्षेत्र के राजी जगदीशपुर के रहने वाले जवाहर लाल कन्नौजिया सीआरपीएफ में हवलदार हैं और इस समय छत्तीसगढ़ में तैनात हैं।

शाहपुर थानाक्षेत्र के झरना टोला थाड़ो लाइन में एक साल पहले उन्होंने मकान बनवाया है जहां पत्नी राजी देवी जेनिथ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी पूनम (17), केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र बेटे अनूप (15) कक्षा सात की छात्रा बेटी रुबी (12) के साथ रहती थीं।

बुधवार रात जवाहर ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके  बाद बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शाम तक उन्होंने कई बार कॉल किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। शाम चार बजे के बाद फोन बंद मिलने पर जवाहर ने गांव में फोन करके मां, भाई, बहन से बात की। इसके बाद ससुराल वालों को भी फोन किया लेकिन किसी को जवाहर की पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी पत्नी

CRPF Constable wife And 3 childrens Murdered in Gorakhpur.

बृहस्पतिवार की रात में जवाहर ने छोटे साले रामू को घर भेजा तो गेट पर ताला बंद देख वह लौट गया। शुक्रवार की भोर में जवाहर के कहने पर रामू गांव के युवकों के साथ दोबारा पहुंचा। चारदीवारी फांदकर रामू और उसके साथी भीतर पहुंचे और खिड़की से देखा तो कमरे में तख्त पर राजी की लाश पड़ी थी।

दरवाजा तोड़ यह लोग भीतर दाखिल हुए तो पूनम सीढ़ी के पास मुंह के बल पड़ी मिली। अंदर कमरे में बेड पर अनूप और रुबी की लाश पड़ी थी। सभी के सिर पर चाकू और रॉड से हमला कर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी रामू ने परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंचे आईजी अमिताथ यश, डीआईजी डॉक्टर संजीव गुप्ता, डीएम रंजन कुमार, एसएसपी प्रदीप कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। परिवार के लोगों ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। शव से दुर्गंध उठने और शरीर पर फफोले पड़ने से हत्या 36 घंटे पहले किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed