{"_id":"1a36259a51242f700ad8789420144953","slug":"crooked-with-a-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आत्मा’ का डर दिखा हथिया ली लाखों की संपत्ति","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
‘आत्मा’ का डर दिखा हथिया ली लाखों की संपत्ति
राजीव कुमार/ दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजकाजी इलाके में महिला को घर में पति की आत्मा भटकने का डर दिखाकर उससे लाखों रुपए की नगदी व जेवरात और मकान के कागजात हथियाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने 25 अक्तूबर को थाने में रोदगरान क्षेत्र में रहने वाले पिता-पुत्री पर ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लालकुआं इलाके में रहने वाली मुमताज बेगम के पति मुजाहिद अली की गत वर्ष अप्रैल में मृत्यु हो गई थी। रोदगरान इलाके में रहने वाली शीबा ने एक दिन मुमताज से कहा कि उसके पति की आत्मा फ्लैट में भटक रही है।
विज्ञापन
दो दिन बाद शीबा आत्मा को काबू करने के नाम पर अपने पिता असलम परवेज के साथ मुमताज के घर आई। असलम ने बताया कि आत्मा को काबू करने के लिए पांच लाख रुपये खर्च आएगा। मुमताज ने उसे रुपये दे दिए।
पंद्रह दिन बाद असलम ने फिर पांच लाख रुपये मांगे। मुमताज ने उसकी यह मांग भी पूरी कर दी। इसके बाद शीबा ने अपने पिता (बाबा) के नाराज होने की बात कहकर दस लाख मांगें। मुमताज के असमर्थता जताने पर उसने फ्लैट बेचकर रुपये देने की बात कही।
मुमताज ने पुलिस को बताया कि शीबा और असलम ने एक अन्य शख्स को फ्लैट दिखाकर उसे बिकवाने की बात कही। आरोप है कि दो दिन बाद उन्होंने कागजात पर मुमताज के हस्ताक्षर ले लिए।
साथ ही फ्लैट के कागजात व घर में रखे करीब 28 तोला सोने के जेवरात भी ले गए। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर भाई की मौत हो जाने की बात मुमताज से कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।