{"_id":"9ba89e7baa728f253cc99d80e51c8501","slug":"criminal-set-to-fire-himself-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनकर लिपट गया सिपाही से","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आग का गोला बनकर लिपट गया सिपाही से
अमर उजाला, उरई (जालौन)
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
जालौन जिले में पुलिस की कारगुजारी से परेशान एक अपराधी ने जेल से छूटने के बाद सबक सिखाने के लिए कोतवाली में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आग का गोला बन कर वह मुंशी पर झपट पड़ा। किसी तरह मुंशी ने खुद को बचाया। सिपाही ने कंबल डालकर बचाया। आरोपी और मुंशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गांधी नगर निवासी आरोपी पुनपुन गुप्ता को पिछले दिनों मुहल्ले में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया था। इससे आरोपी खफा था।
विज्ञापन
बुधवार शाम पांच बजे जेल से रिहा होने के बाद वह घर पहुंचा। एक घंटे बाद भगत सिंह चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया और कोतवाली पहुंच गया।
ड्यूटी पर तैनात मुंशी रामबहादुर से गाली गलौज करने लगा। बोला, आज पूरी कोतवाली को सबक सिखा दूंगा। अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग का गोला बनकर मुंशी की तरफ दौड़ा। मुंशी ने भागकर जान बचाई। कोतवाली में अफरा तफरी मच गई। पहरे पर तैनात सिपाही ने पुनपुन पर कंबल डालकर आग बुझाई।
आरोपी की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में दोनों से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि उसने पुलिस उत्पीड़न के विरोध में ऐसा कदम उठाया। उसे गलत आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया था।