फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   criminal killed and thrown the body in jungal

बदमाश को गोली मारकर जंगल में फेंका, इस पर दर्ज थे 16 मुकदमे

Mon, 01 Feb 2016 05:20 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
criminal killed and thrown the body in jungal

यूपी में नजीबाबाद इलाके के शातिर अपराधी गुरप्रीत उर्फ लाडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव खजूराजट के जंगल में मिला। पुलिस के मुताबिक वह जिला बदर चल रहा था और गैंगवार के चलते उसका मर्डर हुआ है।

विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खजूराजट निवासी अशोक कुमार के फैजपुर चौराहे पर स्थित ईख के खेत में सड़क किनारे रविवार सुबह को एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पहचान पत्र मिलने पर शव की शिनाख्त नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी गुरप्रीत उर्फ लाडी 28 वर्ष पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत को चार माह पूर्व पुलिस प्रशासन ने जिला बदर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में मारी गईं दो गोली

criminal killed and thrown the body in jungal

उसके सीने और सिर में दो गोली मारी गई थी। शव के पास से एक नाइन एमएम का कारतूस भी मिला है। पुलिस मान रही है कि गुरप्रीत की हत्या कहीं ओर करके शव को यहां लाकर डाला गया है।

हत्या की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की मां बलबिंदर ने गुरप्रीत के साथ रहे दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट कराई है।

बताया कि उसका पुत्र लक्सर में अपनी बहन के घर रह रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गुरप्रीत को फोन किया था। बाद में उसको कार में बैठाकर ले गए थे।

पुरानी रंजिश निकालने का आरोप

criminal killed and thrown the body in jungal

आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश निकालने के लिए सरवनपुर निवासी मानिक राठी और बिजनौर निवासी मनोज राठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरप्रीत की हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक लाडी पर नजीबाबाद कोतवाली में 16 मुकदमे दर्ज थे। हिस्ट्रीशीटर होने के बाद चार माह पूर्व उसे जिला बदर किया था। उधर, एसओ नहटौर अता मोहम्मद के मुताबिक गैंगवार के चलते गुरप्रीत का मर्डर हुआ है।

गुरप्रीत कौशल राठी गैंग से भी जुड़ा रहा है। वहीं, एसपी देहात धर्मवीर सिंह ने थाने पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली है।

दिल्ली जाने से पहले किया मर्डर

criminal killed and thrown the body in jungal

मृतक की मां बलबिंदर का कहना है कि कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में घर आ रही थी। पुलिस उसका ठिकाना पूछ रही थी। जब से उसे जिला बदर किया था वह तभी से बाहर रह रहा था। लक्सर में बहन के घर से उसे दिल्ली जाना था। दिल्ली जाने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

काल डिटेल खंगाल रही पुलिस

जिला बदर की हत्या के बाद पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। लक्सर में फोन करके किसने बुलाया था। उसका पता लगाया जा रहा हैं।

दिलेर था गुरप्रीत

नजीबाबाद क्षेत्र के लोगों के मुताबिक गुरप्रीत दिलेर था। वह किसी से भी भिड़ बैठता था। इसी के चलते पुलिस उस पर मुकदमे दर्ज करती गई और बदमाश बना बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed