फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   crimes inspired from films and tv

फिल्मी किरदारों से प्रभावित होकर बन गए ये शातिर अपराधी

Tue, 30 Jun 2015 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
crimes inspired from films and tv

हमारे देश में लोगों पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों का कितना गहरा असर पड़ता है, यह हम सभी जानते हैं। रोमांस से लेकर पारिवारिक रिश्ते तक, फिल्मों से प्रेरित होते हैं। लेकिन यह असर सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता बल्कि औ गहरा हो जाता है जब फिल्मों और धारावाहिकों से प्रेरित हो कर लोग जुर्म कर बैठते हैं। ऐसे ही कई किस्से भारत और खास कर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिले हैं जहां अपराधियों ने फिल्म और सीरियल देखकर वारदात की साजिस रची और उसे अंजाम दिया।

विज्ञापन


बीते दिन का ही मामला है जब देहरादून के एक बेटे ने टीवी पर एक कार्यक्रम देख कर अपनी मां की मौत की साजिश रची और उसे मार डाला। ऐसे ही कई फिल्में और सीरियल रहे हैं जब लोगों नें उनका सहारा लेकर अपने इरादों को अंजाम दिया और इनमें ज्यादातर अपराधी 18 साल से कम के ही हैं।

विज्ञापन

विवेक ओबरॉय के किरदार का असर

crimes inspired from films and tv

मेरठ के कुछ लड़कों ने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के साथी का अपहरण कर लिया। लड़कों ने अगवा किए साथी के पिता से 50,000 रुपए फिरौती भी मांगी और निर्ममता से उसका खून कर दिया।

पूछताछ में अपराधी लड़के ने बताया कि फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में विवेक ओबरॉय के गुंडे वाले किरदार से वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने उसी तरह पूरा प्लान बनाया और पूरा किया। लड़के ने वह फिल्म अपने फोन में रखी हुई थी। वह उसे रोज देखता था और ओबरॉय के किरदार की तरह बनने का अभ्यास करता रहता था।

धूम2 देख कर बनाया पांच मिनट में चोरी की प्लान

crimes inspired from films and tv

फिल्म धूम से प्रेरित हो कर केरला, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई में बैंक में चोरी और चेन की लूटपाट जैसे तो कई मामले सामने आए हैं लेकिन जो सबसे बड़ा है वह था 2010 में गाजियाबाद के पास साहिबाबाद इलाके में मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में हुई चोरी।

पुलिस के मुताबिक ये छ: चोर कई महीनों से इस चोरी का प्लैन बना रहे थे। वह कंपनी के एक विज्ञापन से प्ररित हुए जिसमें पांच मिनट में सोने पर लोन देने का दावा किया गया था। चोर मैनेजर के ऑफिस में घुसे और 50 लाख रुपए और जवारात लेकर भाग निकले।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने लूटने के जो तरीके अपनाए थे वे धूम 2 से लिए गए थे जिसमें हृतिक रोशन पांच मिनट में चोरी कर के भाग निकलता है। जबकि इन छ चोरों ने दस मिनट का समय लिया। ये सभी कॉलेज के छात्र थे। किसी को पैसे की तंगी के कारण यह चोरी करनी पड़ी तो किसी को आरामदायक जिंदगी के लिए पैसे जुटाने के लिए।

विज्ञापन

रांझणा की तरह हुआ लड़की का दीवाना, कर दिया खून

crimes inspired from films and tv

मेरठ में एक 16 साल के लड़के ने एक लड़की का खून इसलिए कर दिया क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता था लेकिन लडकी नहीं करती थी। एकतरफा प्यार से झूझ रहे इस लड़के से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फिल्म रांझणा की तरह वह भी लड़की का पीछा किया करता था और उसे अपने प्यार में डुबो देना चाहता था।

मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि लड़की उसकी क्लास में पढ़ती थी और जब उसने इसके प्यार का ऑफर ठुकरा दिया तो लड़के ने बदला लेने की सोची। लड़के ने चाकू खरीदा और लड़की को घोप कर मार डाला। उसका कहना था कि अगर वह लड़की उसकी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती।

कानपुर में थे असली के बंटी और बबली

crimes inspired from films and tv

अभिषेक बच्चन औऱ रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली दर्शकों को तो खूब पसंद आई थी, लेकिन किसे पता था कि यह शातिर दिमाग के लोगों को भी इतनी पसंद आ जाएगी कि वे भी इसी की तरह चोरी और लूटपाट करने लगेंगे।

कानपुर के हाबुरास इलाके के भाई बहन कांचा और गप्पू भी इसी तरह बड़े बड़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे लाखों लूटते थे। वे व्यापारियों को रकम दुगनी तिगनी करने वाली स्कीम सुना कर उनसे खूब पैसे एंठते थे और फरार हो जाते थे।

कई शिकायतें मिलने पर पुलिस ने उन्हें खोजना शुरू किया और पता चला कि फिल्म के बंटी बबली की तरह ही वे हवाई यात्राएं करते हैं और मेंहगे होटलों में भी रुकते हैं।

सावधान इंडिया देख कर की खुद के अपहरण की साजिश

crimes inspired from films and tv

टीवी पर दिखाए जाने वाला सीरियल सावधान इंडिया का उद्देश्य लोगों को अपने आस पास होने वाले जुर्म से सचेत करना है, लेकिन यहां इसका उल्टा असर होते दिखा। लखनऊ के एक व्यापारी के बेटे शान वारिस सिद्दिकी ने सीरियल देख कर अपने ही अपहरण का प्लैन बनाया। लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ गोवा में वैलेंटाइन डे मनाना था, जिसके लिए उसने सोचा कि खुद को गायब करवा कर वह अपने पिता से 1 करोड़ रुपए फिरौती मंगवाएगा।

पकड़े जाने पर लड़के और उसके दोस्तों ने बताया कि उन्होंने सावधान इंडिया का एक एपिसोड देख कर सीखा था कि ऐसे मामले में कैसे पुलिस को बेवकूफ बनाया जाए। उस एपिसोड में  भी एक लड़के को अपना अपहरण करवाते दिखाया गया था। लेकिन ये लड़के भूल गए थे कि सीरियल में भी अंत में पुलिस पराधी को पकड़ ही लेती है।

हॉलीवुड की फिल्म से भी चोर लेते हैं आइडिया

crimes inspired from films and tv

फिल्मों से सीख कर चोरी करने वाले सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। वे अंग्रेजी फिल्मों से भी चोरी करने के आइडिया सीखते हैं। अप्रेल 2015 में ही लखनऊ पुलिस ने अमित पाठक नाम के एक आदमी को कई लक्सजरी कारें चुराने के जुर्म में पकड़ा था।

इस चोर ने कई महीनों से पुलिस की नींद उड़ा रखी थी और आखिरकार पकड़े जाने पर उससे पूछताछ हुई तो उसने कबूल किया कि हॉलीवुड फिल्म गौन इन 60 सेकेंड्स से प्रेरणा लेकर उसने यह कदम उठाया। फिल्म में हीरो अपने भाई की जान बचाने के लिए एक रात में 50 कारें चुराता है, अमित ने भी हीरो के तरीके अपना कर ही कारें चुराई और उन्हें विदेशों में बेंच कर पैसा बनाने की सोची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed