फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Murder inspired from TV crime show

टीवी पर देखा क्राइम शो और कर दिया मर्डर

Thu, 01 May 2014 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 01 May 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Murder inspired from TV crime show

समाज में बढ़ रहे तमाम तरह के अपराधों की जानकारी और उन्हें रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने वाले कई टीवी शो दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन्हें देखकर अपराध तो नहीं रूक रहे, लेकिन उससे प्रेरित होकर कई नए अपराध जरूर होने लगे है।

इसी तरह अपराध की घटनाओं पर आधारित एक क्राइम रियलिटी शो देखकर एक नाबालिग युवक ने अपने पड़ोस के ही 5 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी।

मुंबई पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि टीवी पर इस शो को देखने के बाद 15 साल के उस नाबालिग लड़के ने इस हत्या तो अंजाम दिया।

क्राइम रियलिटी शो से था प्रेरित

Murder inspired from TV crime show

पुलिस के अनुसार, भंडारी कंपाउंड स्थित बालाजी बिल्डिंग के पास रहने वाले 15 साल के एक लड़के ने मोबाइल की मेमरी कार्ड की चोरी का आरोप लगाए जाने के कारण बगल के रहने वाले 5 साल के शिवम राजभर की दिन-दहाड़े गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को बालाजी बिल्डिंग की सीढ़ी के पास छिपा दिया था।

शिवम की लाश पुलिस ने 5 दिन बाद सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया था। पांच दिन बाद लाश मिलने पर स्थानीय लोगों ने लाश को रोड पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त किया था।

इस मामले में गिरफ्तार नवीं में पढ़ने वाले 15 वर्षीय लड़के ने भोईवाडा पुलिस को बताया कि गाना सुनने के लिए उसने शिवम के पिता मैनेजर राजभर की मोबाइल से मेमरी कार्ड निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोप से बेहद नाराज था वह

Murder inspired from TV crime show

पुलिस को उसने बताया कि, मोबाइल से मेमरी कार्ड निकालते हुए उसे शिवम ने देख लिया था, जिसकी जानकारी उसने अपनी दादी को दे दी थी।

शिवम की दादी द्वारा मेमरी कार्ड की चोरी का आरोप लगाए जाने से वह बेहद नाराज था, और उससे बदला लेना चाहता था।

इसी दौरान उसने टीवी पर एक क्राइम शो देखा और उससे प्रेरित होकर उसने पांच साल के उस मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed