फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   crime of fake currency in india

कैसे नोटों के गंदे खेल में सबसे आगे है गुजरात?

Wed, 09 Sep 2015 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Sep 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
crime of fake currency in india

नकली नोटों के खेल में गुजरात ने सारे राज्यों को पीछे छोड़ दिया। नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो की आई रिपोर्ट के अनुसार 2014 में गुजरात से करीब एक करोड़ की नकली नोटे बरामद हुई हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन


देश में नकली नोटें वाले टॉप 10 राज्यों में गुजरात और छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश है। आंकडो़ं के अनुसार गुजरात से 87.5 लाख नकली करेंसी, छत्तीसगढ़ से 73.9 लाख और आंध्रप्रदेश से 54.4 लाख नकली नोटें बरामद हुई हैं। वहीं पंजाब के हरियाणा का नंबर है जहां एक साल में करीब 17 लाख रुपय की नकली करेंसी बरामद हुई है।
विज्ञापन


नकली नोटों के कारोबार में उत्तर प्रदेश में भी करीब तीन लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद हुई है। लेकिन देश के जिन राज्यों का नाम नकली नोटों के कारण चर्चा में आया है उनमें उत्तर पूर्व के कुद राज्यों के साथ जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों समेत 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए खतरा है नकली नोटों का धंधा

crime of fake currency in india

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी आंकडों से अवैध गतिविधियों की जो तस्वीर सामने आई वह काफी हैरान करने वाली है। महज एक साल में ही जिस भारी मात्रा नकली नोटों की बरामदगी हुई है उससे देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता का खतरा पैदा हो सकता है।

क्योंकि नकली नोटों का इस्तेमाल आतंकियों चंदा देने या देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने से काम में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हैरानी की बाद यह भी है देश के जिस राज्य को संपन्न राज्य के तौर पर देखा जाता है उसी राज्य से ही सबसे ज्यादा फेक करेंसी बरामद हुई है।

लेकिन सुकून की बात यह है कि देश के 36 राज्यों(केंद्र शासित प्रदेशों सहित) में 17 राज्यों से एक भी फेक करेंसी का मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed