{"_id":"2bc08e42ba812c7669ecb118ee8bca92","slug":"crime-against-woman-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! औरतों ने ही औरत को नग्न कर घुमाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शर्मनाक! औरतों ने ही औरत को नग्न कर घुमाया
अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ औरतों ने बुधवार रात लड़की बेचने का आरोप लगाकर एक महिला को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया। इससे गांव में विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र की है।
सहरोज गांव से प्रजापति जाति की एक लड़की 16 अगस्त को लापता हो गई थी। उसके पिता ने राजभर जाति की दो महिलाओं पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
इसी बीच लापता लड़की कोपागंज थाना क्षेत्र से 28 अगस्त को बरामद कर ली गई। लड़की के बरामद होते ही आरोपी महिलाओं में से एक अपने घर से लापता हो गई। इससे प्रजापति वर्ग के लोगों का शक यकीन में बदलने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को गायब महिला अपने घर लौटी। जैसे ही लोगों को उस महिला के घर लौटने की खबर मिली, गांव की कुछ महिलाएं उसे घर से पकड़ लाईं। लड़की बेचने का आरोप लगाते हुए उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उसका पति घर पर नहीं था। रात में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर वह महिला घर से लापता है। सुबह जब उसका पति घर पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। शिकायत लेकर थाने गया।
बताया जाता है कि पुलिस ने उसे थाने पर ही बैठा लिया। इसी बात को लेकर गांव के राजभर जाति के सैकड़ों लोग नाराज हो गए और सहरोज-बख्तावरगंज मार्ग गुरुवार को जाम कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने लोगों से बात की। पीड़िता के पति की तहरीर पर ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रजापति सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला से मारपीट हुई है। निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की बात गलत है। लड़की को बेचने की अभी जांच जारी है।