फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   crazy boyfriend shoot bride on stage

आशिक ने मंडप में मारी दुल्हन को गोली

Fri, 27 Jun 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो /अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Jun 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
crazy boyfriend shoot bride on stage

हरदोई के एक होटल शादी की रस्में चल रही थीं। डीजे की आवाज पर बाराती नाच रहे थे। मस्ती का माहौल था, पटाखे फोड़े जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे की आंखों में देख कर मुस्कुरा रहे थे।

विज्ञापन


इस खुशी के माहौल में एक शख्स ऐसा भी था जिसके दिल में दुख और गुस्सा था। वह बार-बार स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन को गुस्से से देख भी रहा था। हालांकि वह दुल्हन का रिश्तेदार भी था।
विज्ञापन


इस बीच जयमाला की रस्म पूरी हो गई और दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़ने लगे। अचानक वह शख्स आया और दुल्हन पर निशाना लेते हुए उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के दुल्हन को खींच कर बाल-बाल बचाया

crazy boyfriend shoot bride on stage

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से खफा युवक ने मंडप में ही दुल्हन पर गोली चला दी। हालांकि दूल्हे के खींच लेने पर दुल्हन बाल-बाल बच गई। इसके बाद युवक ने जहर पी लिया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज वर पक्ष ने दुल्हन को विदा कराने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दुल्हन की विदाई हुई।

पिहानी के मूल निवासी व वर्तमान निवासी कानपुर के एक व्यक्ति की बेटी की बारात सीतापुर से आई थी।

द्वारचार की रस्म के बाद होटल की ऊपरी मंजिल में भांवरें पड़ रहीं थीं।

दुल्हन की चचेरी बहन का देवर है आरोपी

crazy boyfriend shoot bride on stage

अचानक तड़के चार बजे दुल्हन की चचेरी बहन का देवर आशीष तिवारी (18) पुत्र राजकुमार निवासी रामबाग थाना मिश्रिख, सीतापुर आया और दुल्हन पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

दूल्हे ने उसे तमंचा निकालते देख दुल्हन को अपनी ओर खींच लिया। इससे दुल्हन बाल-बाल बच गई और गोली दीवार में जा घुसी।

घटना को अंजाम देकर युवक भागकर होटल के बाहर आया और शीशी में रखा जहर पी लिया। उसकी कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलने से समारोह में अफरा तफरी मच गई।

समारोह में मचा हड़कंप, मशक्कत के बाद हुई विदाई

crazy boyfriend shoot bride on stage

शादी में शामिल युवक के परिजनों ने तमंचा गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि कानपुर में लड़की के पिता और चाचा आसपास रहते हैं। युवक का अपने भाई की ससुराल आना-जाना था। वहीं से दोनों में प्रेम हो गया।

युवक उससे शादी करना चाहता था, पर लड़की पक्ष के लोग तैयार नहीं थे। उधर, घटना के बाद वर पक्ष नाराज हो गया और दुल्हन को विदा कराने से मना कर दिया।

काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे। रिश्तेदारों के समझाने पर दोपहर बाद दुल्हन बारात के साथ विदा हुई।

भोपाल में भी शादी के स्टेज पर मारी थी गोली

crazy boyfriend shoot bride on stage

एसएसआई डीपी सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर युवक पर हत्या और आत्महत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। असलहे की तलाश की जा रही है।

इस घटना ने भोपाल के लालघाटी में हुई इसा तरह की एक वारदात की याद ताजा कर दी जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी थी और स्टेज पर ही दुल्हन की मौत हो गई थी।

शादी के स्टेज पर दुल्हन की हत्या करने वाला वह सिरफिरा आशिक दुल्हन का फूफेरा भाई लगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed