{"_id":"0e34613bfe865b9312a6a5c8a10301b3","slug":"cousins-did-gangrape-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने किया छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चचेरे भाइयों ने किया छात्रा से गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की ओर गई कक्षा नौ की छात्रा से रविवार रात उसके गांव के ही दो चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उन्होंने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर पहुंच कर मां को आपबीती सुनाई। लोकलाज के भय से परिवार ने दो दिन तक घटना को छिपाए रखा। मंगलवार को परिजनों ने पड़ोसियों के साथ थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात खेत की ओर जा रही थी। उसके ही चचेरे भाई धनीराम पुत्र सजीवन और सोनू पुत्र हरीशंकर यादव उसे रोक कर छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
छात्रा ने विरोध किया तो वह उसे जबरन पास के बाग में घसीट ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है।
किशोरी किसी तरह खुद को संभालते हुए अपने घर पहुंची। उसने मां को आपबीती सुनाई। लोकलाज के भय से मां-बेटी ने और किसी को जानकारी नहीं दी। दोनों ने घर से कहीं आना-जाना भी बंद कर दिया।
मंगलवार की शाम पड़ोसियों ने जब दबाव डाला तो छात्रा ने पूरी बात बताई। इसके बाद सभी थाने पहुंचे। दुष्कर्म की जानकारी होते ही सीओ पुरवा शशि शेखर सिंह थानाध्यक्ष के साथ पीड़िता के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मौरावा थानाध्यक्ष रंधा सिंह यादव ने बताया कि मामला अभी संदिग्ध है। जांच की जा रही है। पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़िता को मेडिकल के लिए बुधवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।