10 साल की चचेरी बहन से भाईयों ने किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिदों को 10 साल की मासूम पर रहम नहीं आया, कम से कम रिश्ते की ही लाज रख लेते। अपनी छोटी सी चचेरी बहन के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म कर डाला।
मामला यूपी के आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे का है। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक बच्ची चचेरे भाईयों की दुकान से टॉफी खरीदने गई थी तभी भाईयों ने उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दे डाला।
बच्ची से बलात्कार के मामले में पुलिस ने दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकान पर टॉफियां लेने गई बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
नगर पालिका फूलपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी दस वर्षीय बेटी कस्बे में स्थित एक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है।
सोमवार को स्कूल से घर आने के बाद वह मुहल्ले के एक जनरल स्टोर की दुकान पर टॉफी खरीदने गई। जहां दुकानदार अजय यादव और उसका चचेरा भाई विक्की मौजूद थे।
दोनों बालिका को बहलाकर दुकान के भीतर कमरे में ले गए। जहां दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बालिका रोती बिलखती घर पहुंची तो मुहल्ले भर में हड़कंप मच गया।
गुस्साए लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। फूलपुर कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराकर कार्रवाई आगे की जाएगी।