फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cousin arrested for raping his advocate sister

सुसाइड नोट के आधार पर पकड़ा गया बहन से रेप का आरोपी

Fri, 26 Jun 2015 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 26 Jun 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
cousin arrested for raping his advocate sister

मुंबई में अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला वकील के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उसके एक दूर के रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक एक कपड़ा व्यापारी है और पुलिस ने उसे महिला वकील के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मालूम को कि 14 जून को महिला वकील ने मुंबई में मलाड स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी और छ: पेज के सूसाइड नोट में अपने रिश्तेदार द्वारा किए गए रेप को अपनी मौत का कारण बताया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मार्च के महीने में महिला अपने माता पिता के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अहमदाबाद गई थी। महिला के पिता के कजिन का बेटा हर्षद उसे अपनी गाड़ी में घुमाने ले गया। जंगल के बीच उसने गाड़ी रोकी और अपनी बहन का बलात्कार कर दिया। उसने उसे धमकाया भी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बाप को बताया और दे दी जान

cousin arrested for raping his advocate sister

करीब तीन महीनों तक महिला ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वह परेशान रहती थी लेकिन अपने माता पिता से भी कुछ नहीं कहा। पुलिस ने बताया कि 14 जून को उसने सुसाइड नोट लिखा और अपने मां बाप को भी सारी बात बताई। दोपहर करीब 2:30 बजे उसने अपने कमरे के बाथरूप में खुद को बंद कर लिया।

उसने बाथरूम की खिड़की का शीशा हटाया और 22वे माले से कूद गई। वह ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कार के शीशे पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ धारा 376 के तहत रेप और 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed