{"_id":"9b86947abfc29b4e770cd11cc5017bbb","slug":"court-sentenced-10-year-jail-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बहन से किया रेप, 10 साल की कैद","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दोस्त की बहन से किया रेप, 10 साल की कैद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने दोस्त की 12 वर्षीय बहन के अपहरण और उससे बलात्कार के आरोपी 22 वर्षीय संदीप को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इला रावत ने सुल्तानपुरी निवासी संदीप के सहानुभूति बरतने संबंधी उस तर्क को खारिज कर दिया कि घर में वह कमाने वाला अकेला है और पूरा परिवार उसकी आय पर निर्भर है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि संदीप पीड़िता के भाई का दोस्त था और उसका उनके घर आना-जाना था। उसने पीड़िता के परिवार का विश्वास जीत लिया था। संदीप आंगनबाड़ी में बावर्ची के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
फरवरी 2012 को वह पीड़िता के घर आया और उससे कहा कि उसका भाई तत्काल उसे बुला रहा है।
पीड़िता को साथ लेकर आरोपी क्षेत्र में बने स्कूल के पीछे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पता चलने पर पीड़िता को छुड़ा कर संदीप को गिरफ्तार किया गया।