फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple suicide on railway track in aligarh district

प्रेमी जोड़ा टहलते-टहलते पटरी पर लेटा, ट्रेन आई और...

Fri, 24 Jan 2014 02:55 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 24 Jan 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
couple suicide on railway track in aligarh district

उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद से गायब प्रेमी जोड़े ने पुलिस और परिवार के भय से बृहस्पतिवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के सामने लेटकर जान दे दी।

विज्ञापन


दोनों आलिंगन होकर ट्रैक पर टहलते-टहलते ट्रेन के आगे लेट गए और पब्लिक शोर मचाती रह गई। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण काफी दूर तक दोनों के शव घिसटते गए। खबर पर आनन-फानन में पुलिस दौड़ी चली आई।
विज्ञापन


पंचायत के फरमान पर युवती से 12 ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक अलीगढ़ में गभाना के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए।

बुलंदशहर जिले की कोतवाली सिकंदराबाद के कलुआ भाटी मूल रूप से गांव तालगपुर कनकपुर निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा अरविंद (20) एडीआरएस पॉलीटेक्निक एंड इंजीनियरिंग कॉलेज पला सल्लू से प्रथम वर्ष का छात्र था।

लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग: MMS बनाकर जबरन शादी

शनिवार शाम वह परीक्षा देकर रविवार का अवकाश होने के कारण घर चला गया। इसके बाद सोमवार सुबह वह घर से परीक्षा देने जाने की कहकर निकल आया। अगले दिन मंगलवार को उसके मकान से 15 कदम दूरी पर रहने वाली छाया (19) भी घर से गायब हो गई। इस पर छाया के चाचा ने अरविंद पर शक जताते हुए धारा 363, 366 के तहत सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज करा दिया।

इस पर पुलिस ने अरविंद के बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यह खबर किसी तरह अरविंद और छाया को मिल गई। इसके बाद दोनों सोमना-दौरऊ फाटक के मध्य रेल पटरी पर टहलने लगे, जहां दोनों आलिंगन थे और शताब्दी के आते ही उसके सामने लेट गए और जान दे दी।


मां को बेहोश कर भाई ने लूटी बहन की अस्मत

एसओ विनोद यादव के अनुसार दोनों के परिजन शव ले गए हैं। युवती के परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज करा रखा था। सिकंदराबाद की पुलिस भी शव लेने साथ आई थी। मामला प्रेम प्रसंग का है।

बस देखते और चिल्लाते रह गए लोग
चश्मदीदों ने पहले अरविंद-छाया को गभाना चौराहे पर ढाबे पर चाय पीते देखा। इसके कुछ देर बाद दोनों ट्रैक पर ऐसे टहल रहे थे, जैसे मॉर्निंग वॉक कर रहे हों। खेतों में आने-जाने वाले लोग भी उन्हें सहज ले रहे थे। जब वह आलिंगन होकर टहलने लगे, तब जरूर कुछ लोगों ने चुटकी ली।

कॉलेज कर्मचारियों ने किया छात्रा से गैंगरेप

मगर कुछ ही देर में दृश्य बदल गया। दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ती चली आ रही थी। ट्रेन के सामने आते ही दोनों लेट गए और पब्लिक देखती-चिल्लाती रह गई। चंद सैकेंड में दोनों की जीवनलीला समाप्त हो गई।

जो भी यह हृदयविदारक दृश्य देख रहा था, उसके मुंह से आह निकली और मौके की ओर दौड़ पड़ा। दोनों शवों को कई टुकड़ों में बटोरा गया। युवक की शिनाख्त तो जेब में मिले कार्ड से हो गई और खबर पर साथी छात्र और स्टाफ भी आ गया। बाद में बड़े भाई मोनू और पिता ने युवक की शिनाख्त करते हुए युवती की पहचान भी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed