फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple's intimated honeymoon video viral on facebook

मोबाइल से इंटरनेट पर डाला था अंतरंग वीडियो

Wed, 03 Dec 2014 11:14 AM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
couple's intimated honeymoon video viral on facebook

शादी के सात साल बाद पिछले महीने एक जोड़े के हनीमून के दौरान की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर डालने के मामले में साइबर सेल ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया है जिसके जरिए वीडियो डाला गया था।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने उस मोबाइल नंबर का पता लगा लिया है। इसकी लोकेशन पुणे में मिली है।

पीड़ित दंपति ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपना फोन बदला था। इस दौरान उनका मेमोरी कार्ड कहीं खो गया, जिसमें ये तस्वीरें और वीडियो थे। हालांकि उस वक्त उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन अब यही बात उनके लिए मुसीबत बन चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस उस व्यक्ति की तलाश करने में लगी है जिसने इस काम को अंजाम दिया है।

फेसबुक पेज पर दिखीं फोटो और वीडियो

couple's intimated honeymoon video viral on facebook

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबार के सैटेलाइट इलाके में रहने वाले पीड़ित दंपति के एक दोस्त ने उन्हें बताया था कि उनकी हनीमून के दौरान की अंतरंग तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर चल रही हैं। इतना सुनते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने दोस्त बताए गए फेसबुक पेज को सर्च किया तो पता चला कि उनकी कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए गए हैं।

इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। जांच में जुटी पुलिस ने उस आईपी एड्रेस का पता लगाया जिसके जरिए तस्वीरें डाली गई थीं।

पुलिस को पता चला कि तस्वीरें और वीडियो पुणे के एक मोबाइल नंबर से अपलोड की गई हैं। यह सिम कार्ड कुणाल चौहान के नाम पर है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि ये तस्वीरें खुद चौहान ने अपलोड की हैं या फिर उसके नाम से कोई और सिम इस्तेमाल कर रहा है।

दूसरा मामला: पत्नी की अश्लील तस्वीरें वायरल

couple's intimated honeymoon video viral on facebook

वहीं, अहमदाबाद में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसमें एक बिजनेसमैन की पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल साइट फेसबुक पर डाल दी गईं।

40 वर्षीय बिजनेसमैन ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी पत्नी की कुछ अंतरंग और न्यूड तस्वीरें खींची थीं। कुछ दिनों बाद उनका कैमरा खो गया।

उन्हें पहले तो कैमरा खोने का ज्यादा गम नहीं हुआ लेकिन एक दिन जब उनके मित्र ने उन्हें बताया कि फेसबुक पर बनाए गए एक पेज पर उनकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें चल रही हैं और कुछ फर्जी प्रोफाइल पर भी उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने जब फेसबुक पर देखा तो हैरान रह गए और पुलिस में जाकर इसकी शिकायत की। जांच में जुटी पुलिस इस मामले में अभी तक किसी को भी नहीं पकड़ सकी है। दरअसल जिस फेसबुक पेज पर तस्वीरें डाली गई हैं वह विदेश से बनाया है। इस वजह से जांच में दिक्कत आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed