फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple haircut after panchayat decision in uttar pradesh

प्यार के दुश्मनः प्रेमी युगल के बाल काटे, मुंह काला कर घुमाया

Thu, 26 Sep 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, जौनपुर
अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 26 Sep 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
couple haircut after panchayat decision in uttar pradesh

एक ही गांव के लड़का-लड़की एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों गांव से फरार हो गए। दोनों के घरवालों ने शादी कराने की बात कह कर प्रेमी युगल को गांव बुला लिया।

विज्ञापन


लेकिन उन्हें क्या पता था कि उन्हें प्यार करने की इतनी शर्मनाक सजा मिलेगी। दोनों के परिजनों की मौजूदगी में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुना दिया। दोनों को गांव से निकालने का फरमान।
विज्ञापन


उसके बाद भरी पंचायत में दोनों के बाल काट कर मुंह में कालिख पोत दी गई। और फिर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का आश्वासन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के टिसौरी गांव की एक युवती (18) और एक युवक में प्रेम संबंध है। दोनों एक ही जाति के हैं। दोनों 18 सितंबर को घर से भाग गए थे। युवक के मुताबिक, दोनों के परिवार के लोगों ने फोन कर दबाव बनाया और शादी कराने का आश्वासन देकर घर बुला लिया।

बुधवार को गांव आने पर हल्ला मच गया तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों को अलग रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि दोनों के चलते गांव की बेइज्जती हुई है।

पंचायत ने दोनों के परिवार के लोगों की मौजूदगी में युवक का सिर मुंडवा दिया तथा युवती के बाल काट दिए। मुंह में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया।

पुलिस
फरमान सुनाया कि दोनों आज के बाद गांव में नहीं दिखाई देंगे। युवक युवती को लेकर अपनी बुआ के घर पहुंचा। तब तक किसी तरह पुलिस को सूचना मिल गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जलालपुर थानेदार अवधेश कुमार सिंह उसके बुआ के घर पहुंचे।


वे दोनों को थाने ले आए। युवक ने गांव के दिलीप, सुजीत, लालजीत, मन्ना, श्याम खेलावन, राम खेलावन, गरीब, नंदा और कांताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी सिटी डॉ श्रीपति मिश्र का कहना है कि टिसौरी गांव से भागे युवक के कुछ लोगों ने बाल काट दिए हैं। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed