फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple found murdered in home

यूपी: हत्या के बाद जानवरों की तरह नोंची लाशें

Mon, 29 Dec 2014 12:46 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
couple found murdered in home

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। दोनों की लाश मकान के कमरे में पाई गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। फर्श पर पड़ा खून सूख जाने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या एक या दो दिन पहले की गई है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड की यह सनसनीखेज वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की राधा रोड स्थित लेबर कालोनी की है। कालोनी निवासी कमलेश कुमार तिवारी (70) और उनकी पत्नी प्रमिला (65) की लाश शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूख गया था खून, कुचला था चेहरा

couple found murdered in home

दंपति मूल रूप से इटावा जिले के थाना और गांव लवेदी के रहने वाले थे। पिछले 40 साल से वे रामपुर में रह रहे थे। सुबह दूधिया उनके घर आया। उसने आवाज लगाई, लेकिन किसी के बाहर न आने पर उसने चिकडोर से झांक कर देखा। कमलेश तिवारी जमीन पर पड़े थे। शक होने पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी।

पड़ोसी और भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता तिवारी घर पहुंचे, लेकिन मेन गेट बंद होने की वजह से अंदर नहीं जा सके। कुछ लोगों ने बराबर के मकान से छत के जरिये नीचे जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक कमरे में कमलेश तिवारी और उनकी पत्नी प्रमिला की लहूलुहान लाश पड़ी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों के शवों के चेहरे बुरी तरह कुचले गए थे। फर्श पर पड़ा खून भी सूख गया था। खून सूखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मर्डर हुए काफी समय हो चुका था।

'जैसे किसी जानवर ने खाया हो चेहरा'

couple found murdered in home

पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी, एएसपी एके वर्मा और सीओ सिटी आले हसन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है।

तिवारी अपनी पत्नी के साथ अकेले इसी मकान में रहते थे। तिवारी का बेटा संदीप गाजियाबाद में नौकरी करता है। उनकी दो बेटियां भूमि और भावना शादी के बाद अपनी ससुराल में रह रही हैं। मामले में मृतक के बरेली के प्रेमनगर निवासी दामाद नीरज गर्ग की ओर से अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने बताया कि पति-पत्नी की लाश कमरे में पाई गई है। दोनों के चेहरे बुरी तरह कुचले हुए हैं। अंदाजा यह भी है कि दोनों के चेहरे को किसी जानवर ने खाए हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही दोनों के मर्डर की गुत्थी सुलझ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed