फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple found hanging from tree in deoria

पेड़ पर लटकता शव देखकर कांप उठी लोगों की रूह

Fri, 06 Jun 2014 03:06 PM IST
पंकज मिश्र /अमर उजाला, देवरिया
पंकज मिश्र /अमर उजाला, देवरिया Updated Fri, 06 Jun 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
couple found hanging from tree in deoria

रविवार को घर आने के बाद मंगलवार को वह ममता को लेकर ससुराल के लिए चल दिया। शाम करीब 3.30 बजे नागेंद्र पत्नी ममता के ननिहाल पहुंचा। फिर कुछ देर रुकने के बाद वह ममता को लेकर ससुराल आ गया।

विज्ञापन


नागेंद्र की सास केवला देवी कहती हैं कि मंगलवार की रात रुकने के बाद वह बुधवार को सुबह करीब दस बजे रेल टिकट बुक कराने की बात कहकर घर से निकले। उसके बाद आज उनके मौत की खबर मिली है।
विज्ञापन


नागेंद्र के परिवार वाले कहते हैं कि ममता के पिता का साया सिर से उठ जाने के चलते ममता तरकुलवा के मुंडेरा गांव अपने ननिहाल में ज्यादा रहती थी। वहीं मुंडेरा गांव के बगल के गांव सिधावे में नागेंद्र की ननिहाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनर किलिंग और आत्महत्या में सवाल

couple found hanging from tree in deoria

वह भी अक्सर ननिहाल आया जाया करता था। बताते हैं कि ममता और नागेंद्र दोनों का परिचय होने के बाद एक दूजे को पसंद करने लगे। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ममता के मामा राजाराम ने शादी पक्की करने में अहम भूमिका निभाई।

नवविवाहिता के मामा राजाराम कहते हैं कि शादी कराना गुनाह है। उन्होंने तो अच्छा समझ कर शादी कराई थी। काश उन्हें यह दिन न देखना पड़ता। वह कहते हैं कि मंगलवार को शाम को महज दस मिनट के लिए दोनों आए थे और नागेंद्र सास से मिलने की बात कहकर ममता को लेकर चला गया।

वहीं लोगों का कहना था कि न जाने इस जोड़े पर किसी की नजर लग गई। तरकुलवा के पिपरा गांव में रस्सी से इन दोनों का लटकता शव देखकर लोगों का रूह कांप उठी।

क्या है नागेंद्र और ममता की मौत के मायने

couple found hanging from tree in deoria

जिंदगी के नए सफर की शुरूआत करने वाले नवदंपति को शायद यह न पता था जीवन की डोर इतनी जल्द थम जाएगी। अपने छांव से हर किसी को सकून देने वाले पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े गांववाले भी इस हृदय विदारक घटना से बेचैन हो उठे थे।

हम बात कर रहे हैं देवरिया जिले में पेड़ पर झूलते मिले नवदंपति की। पहली नजर में इसे ऑनर किलिंग का मामला माना गया लेकिन दोनों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के हवाले से पुलिस ने ऑनर किलिंग की गुंजाइश से इन्कार किया है।

हर कोई मौत के मायने तलाश रहा था। लोगों के जेहन में सवालों के तूफान उठ रहे थे। जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास न था। 35 दिन पूर्व जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाले नागेंद्र और ममता के जीवन को खुशियों को किसकी नजर लग गई, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा था।

35 दिन बाद छूट गया जिंदगी का ये सफर

couple found hanging from tree in deoria

रामपुर कारखाना के सिधुआ गांव निवासी राधे धोबी के तीन बेटों में नागेंद्र मझला बेटा था। 35 दिन पूर्व एक मई को तरकुलवा के फरेंदहा निवासी स्व. रामायण की बेटी ममता के साथ हुआ।

शादी के बाद ममता ससुराल आ गई। उसके बाद नागेंद्र अपने बड़े भाई शेषनाथ के पास कमाने बंगलुरू चला गया। अभी काम करते हुए उसे कुछ दिन ही बीते थे कि उसे रविवार को घर आना पड़ा।

नागेंद्र के पिता राधे और उसकी मां मालती देवी कहती हैं कि घर जाने के लिए नागेंद्र ने अपने बड़े भाई शेषनाथ से बात की तो उसने जाने से मना किया। नागेंद्र के पास किराया भाड़ा नहीं था। उसने अपने चुपके से अपना मोबाइल 2100 रुपये में बेचकर चुपके से घर के लिए चल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed