फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple dead body hanging tree in deoria

बदायूं के बाद देवरिया, पेड़ पर लटके मिले दो शव

Thu, 05 Jun 2014 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
couple dead body hanging tree in deoria

उत्तर प्रदेश में आए दिन जिस तरह से अपराध बढ़ता जा रहा है, लोगों में एक खौफ का माहौल बनता जा रहा है।

विज्ञापन


गैंगरेप, हत्या, लूट और दरिंदगी से पूरा प्रदेश दहल उठा है। जबकि सत्तारुढ़ अखिलेश सरकार इन मामलों पर चुप्पी साधे है।

ताजा मामला देवरिया जिले का है। यहां तरकुलवा थाना क्षेत्र में पिपरा गांव के निकट गुरुवार सुबह पेड़ से लटकता पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है।

एक ही रस्सी में एक छोर में पति और दूसरे छोर में पत्नी के गले में फंदा लगा था।

एक माह पूर्व ही हुई थी दोनों की शादी

couple dead body hanging tree in deoria

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक नागेन्द्र (27) रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव निवासी राधे का पुत्र है। मृतका ममता (25) तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेना निवासी रामायण धोबी की पुत्री है।

मृतका की मां के मुताबिक एक माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। नागेंद्र कल ही ससुराल से पत्‍‌नी ममता को लेकर घर के लिए निकला था। आज सुबह दोनों के फंदे से झूलते शव मिले।

घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पुलिस जांच की जा रही है। समझा जाता है कि बीती रात किसी समय दोनों की हत्या की गई और शव पेड़ से लटका दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के मुंह में कपड़ा और पालीथिन ठूंसा

couple dead body hanging tree in deoria

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के मुंह में कपड़ा और पालीथिन ठूंसा गया था और दोनों शव एक ही रस्सी से फंदा डालकर लटकाया गया था।

घटना के बाद तरकुलवा थाना पहुंचे नागेन्‍द्र और ममता के परिवारीजन एक-दूसरे पर हत्‍या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है शादी के तुरंत बाद नागेन्‍द्र कर्नाटक में अपने काम पर वापस लौट गया था। इधर, ससुराल में ममता के व्‍यवहार से उसके सास-ससुर खुश नहीं थे।

उन्‍होंने फोन पर इसकी शिकायत कर नागेन्‍द्र से की। उसे वापस बुला लिया। घरवालों के बुलावे पर वह दो जून को ही वापस लौटा था। नागेन्‍द्र ने ममता के व्‍यवहार के बारे में उसके मायकेवालों से की तो उन्‍होंने भूत-प्रेत का प्रभाव होने की आशंका जताई और दोनों को घर बुलाया।

विज्ञापन

घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

couple dead body hanging tree in deoria

नागेन्‍द्र अपनी पत्‍नी ममता के साथ तीन जून को अपनी ससुराल रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवा गांव पहुंचा। मंगलवार रात दोनों वहीं रहे।

बुधवार की सुबह नागेन्‍द्र और ममता वहां से कर्नाटक जाने की बात कहकर निकले। नागेन्‍द्र ने बताया कि वह सीधे देवरिया जाकर कर्नाटक का टिकट लेगा।

फिर दोनों कर्नाटक चले जाएंगे। नागेन्‍द्र और ममता को बुधवार शाम चार बजे कुछ लोगों ने पथरदेवा बाजार में रिक्‍शे पर जाते हुए देखा। वे अंतिम बार वहीं देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed