फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Cop stopped me saying I looked like a foreign prostitute

सिंगर के सुनहरे बाल देखकर पुलिस वाले ने कह दिया विदेशी वेश्या, मामला दर्ज

Thu, 07 Jan 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jan 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Cop stopped me saying I looked like a foreign prostitute

अक्सर उत्तर भारत की पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब मुंबई पुलिस की छवि पर भी दाग लगा है।

विज्ञापन


मुंबई में रहने वाली गायिका वंदना वडेहरा ने पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है। गायिका वडेहरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही ने रास्ते में उन्हें विदेशी वेश्या कहकर जलील किया।

पुलिस ने गायिका की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पूरी हकीकत का पर्दाफाश करने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है।

'तुम भी विदेशी वेश्या की तरह लगती हो'

Cop stopped me saying I looked like a foreign prostitute

मिड-डे की खबर के मुताबिक गायिका वंदना वडेहरा आधी रात के करीब 1 बजे वो मुंबई एयरपोर्ट से ऐरे कॉलोनी स्थित अपने आवास के लिए लौट रही थीं। तभी ऐरे नाका पर नाकेबंदी में तैनात पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी को रोका।

हेमंत सावंत नाम का सिपाही आगे आया और उसने ड्राइवर के बारे में सवाल जवाब किए। फिर एका-एक उसकी नजर वंदना के सुनहरे बालों और गोरे रंग पर पड़ी तो सिपाही ने उन्हें विदेशी समझ लिया।

गायिका के मुताबिक सिपाही सावंत ने उनसे उनका पहचान पत्र और एड्रेस फ्रूफ मांगा। तभी जांच-पड़ताल के दौरान सिपाही कहने लगा कि उसे पता है कि इलाके में रहने वाले कई लड़कों को विदेशी वेश्या की जरूरत होती है और तुम भी वैसी ही लगती हो।

वंदना के मुताबिक जब उन्होंने महिला सिपाही की मांग की तब पुलिसवाले ने उन्हें जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed