फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Cop’s sons gang rape colleague’s sister in raipur

सिपाही के बेटों ने साथी सिपाही की बहन से किया गैंगरेप

Thu, 23 Jul 2015 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Cop’s sons gang rape colleague’s sister in raipur

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में एक सिपाही के दो बेटों दुर्गेश प्रसाद (19) और महेंद्र भगत (24) को कथित तौर पर दूसरे सिपाही की बहन का गैंगरेप करने आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी युवकों ने वायरलेस पुलिस लाइन इलाके में मौजूद सरकारी आवास में गैंगरेप का अंजाम दिया है। खास बात यह भी है जिस सरकारी आवास पर गैंगरेप किया गया उसके बगल में ही जसपुर के एसपी का ऑफिस है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता आठ जुलाई को घर में अकेली थी तभी दोनों युवक घर में घुस और उसका गैंगरेप कर दिया। इस दौरान उसकी मां शहर से बाहर थी और उसका भाई सरकारी ड्यूटी पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मां को बताई सारी हकीकत

Cop’s sons gang rape colleague’s sister in raipur

बतातें हैं कि कुछ दिन बाद पीड़िता की मां जब वापस आई तो उसने अपने साथ हुए सामूहिक दुराचार के बारे में बताया। इसके बाद उसके भाई ने पुलिस में मामले पर एफआईआर दर्ज कराई।

एफआईआर के बाद दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 450 और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed