पत्नी का रेप कर पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीनों की जांच के बाद एक परिवार की सामुहिक हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार परिवार को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि परिवार का मुखिया ही था।
लंदन पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाले जोशुआ बोरेन ने ही अपने परिवार का खात्मा किया था। पत्नि से विवाद के बाद जोशुआ ने पहले अपनी पत्नी को मारा, फिर बच्चों और इस दौरान बीच बचाव करने आई अपनी सास को भी मार दिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि जोशुआ ने हत्या से पहले कम से कम पांच बार अपनी पत्नि के साथ रेप किया और उसकी वीडियो भी बनाई।
पति पत्नि में रहती थी अनबन
अपनी पत्नि कैली, पांच साल के बेटे हेले और सात साल के जैडन को मारने के बाद उसने तीनों लाशों को अपने बैड पर रखा और उनके सामने खुद को भी गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।
स्पेन पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में जोशुआ ने अपनी सरकारी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। आठ साल की शादी के दौरान कई बार दोनों में लड़ाई हुई, कैली जोशुआ को छोड़कर अलग रहने लगी।
कैली ने जोशुआ को मैसेज किया था, तुमने मुझे ड्रग देकर मेरे साथ रेप किया, मैं अपनी जिंदगी से तुम्हारे कारण नफरत करने लगी हूं, तुमने मेरे एक हिस्से को मेरे अंदर ही मार दिया।
सेक्स एडिक्ट था जोशुआ
कैली ने जोशुआ द्वारा रेप करने की शिकायत केवल अपने पति की नौकरी बचाने के लिए नहीं की। कैली को वह सेक्स टेप 2013 में मिले जिनमें जोशुआ उसके साथ रेप कर रहा है, ड्रग के नशे में होने के कारण इससे पहले कैली को कभी कुछ पता नहीं चल सका।
जब जोशुआ पांच साल का था तब उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी मां के कई लोगों से रिश्ते रहे, इन्हीं में से एक आदमी ने जोशुआ का शोषण किया था।
गूगल पर देखा हत्या का तरीका
मौत से एक रात पहले कैली के साथ फिर से रेप किया गया था। कैली ने अपनी मां को चार बार मैसेज करके इस बारे में बताया था। उसने अपनी मां को अगला मैसेज किया कि, अब मैं इस डर, नफरत और गुस्से के साथ जिंदा नहीं रहना चाहती।
रेप किए जाने की अगली सुबह कैली ने जोशुआ को मैसेज किया कि वह बच्चों को अपने साथ ले जाएगी। उसने कहा, बच्चे मासूम हैं और इस मामले में बच्चों को ना घसीटें। इसके बाद बच्चों और पत्नि से दूर होने के डर के कारण उसने सभी को मार दिया।