फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   consultant secretly filmed more than 1000 patients

डॉक्टर ने बनाए 1000 से ज्यादा अश्लील वीडियो

Fri, 28 Nov 2014 03:23 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
consultant secretly filmed more than 1000 patients

दुनिया के जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि बार किसी अच्छे काम के लिए नहीं, एक शर्मसार कर देने वाली घटना में उसका नाम सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर ने अपने अस्पताल में करीब 1000 से भी ज्यादा मरीजों के साथ ही वहां काम करने वाली नर्सों और अपने दोस्तों का भी अश्लील वीडियो बना लिया।

62 साल के इस डॉक्टर ने ब्रिटेन में अपने कई अस्पतालों में सीक्रेट कैमरे लगाकर इस कारनामे को अंजाम दिया। आरोपी डॉक्टर ने मरीजों, नर्सों और दोस्तों के अलावा मासूम बच्चों का भी एमएमएस बनाया।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉ. लैम-हो-यो (Dr Lam Hoe Yeoh) ने अस्पताल की लैबोरेटरी के अलावा एनएचएस और अन्य निजी अस्पतालों में भी गुप्त कैमरे लगाए थे। यही नहीं, उसने सरे (Banstead, Surrey) स्थित अपने घर और ट्रेनों में सफर के दौरान भी कैमरे लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल लगेंगे सारे वीडियो देखने में!

consultant secretly filmed more than 1000 patients

डेली मेल के अनुसार, डॉक्टर की इस हरकत का खुलासा तब हुआ जब एक दिन टॉयलेट में गिरा हुआ सीक्रेट कैमरा एक सहकर्मी को मिल गया। पुलिस ने वीडियो फुटेज देखी तो हैरान रह गई। आरोपी डॉक्ठर ने कैमरे के सामने खड़े होकर खुद के वीडियो भी बनाए थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने वीडियो बरामद किए हैं।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर के घर से करीब 17 कंप्यूटर, लैपटॉप, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और मेमोरी कार्ड बरामद हुए हैं। उन्हें पूरी तरह परखने में करीब दो साल का वक्त लगेगा।

डॉक्टर ने अपने सहकर्मियों के टॉयलेट में रहने के दौरान उनके वीडियो रिकॉर्ड किए और उनके नाम व तारीख के साथ उन्हें सुरक्षित रखा। यही नहीं, उसने कई अलग-अलग वीडियो मिलाकर उनकी एडिटिंग भी की और उन्हें भी अलग से रखा। उसने एक सहकर्मी को करीब 300 बार से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया।

कार में मिले ऐसे 23 कैमरे

consultant secretly filmed more than 1000 patients

पोल खुलने के बाद तीन बच्चों के पिता इस डॉक्टर ने अपना माथा पकड़ लिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि डॉक्टर ने पूरे होशोहवास में जानबूझकर ऐसा किया और इसके लिए उसने बाकायदा पूरी प्लानिंग भी की। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पास ऐसा ये पहला मामला आया है जिसमें किसी व्यक्ति ने हजारों लोगों के अश्लील वीडियो बनाए हों।

आरोपी ने पीड़ितों के साथ एक विशेषज्ञ डॉक्टर से ज्यादा एक मददगार और दोस्त के तौर पर व्यवहार किया। डॉक्टर करीब 25 वर्ष की उम्र में मलेशिया से ब्रिटेन आया था और उसने कान की समस्याओं से जुड़ी बीमारियों पर गहन अध्ययन किया और विशेषज्ञ के तौर पर खुद को स्‍थापित किया।

हालांकि उसके लगातार ऊपर उठ रहे कॅरियर में तब विराम लग गया जब इस अप्रैल में सेंट एंथनी हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक गुप्त कैमरा मिला था। इसके बाद से ही उस पर शक की सुई घूम गई।

आरोपी ने पुलिस से सवाल किया था कि क्या उसे जेल होगी? उसके परिवार को यह पता न चलने पाए। वह जेल नहीं जा सकता। उसकी कार से 23 कैमरे बरामद किए गए थे जो कंप्यूटर के मेमोरी कार्ड, पेन, घड़ियों और कान की मशीनों में फिट किए गए थे। पुलिस ने अब तक 32 पीड़ितों की पहचान की है। इनमें से ज्यादातर आरोपी डॉक्टर के सहकर्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed