फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   constables beaten up by the public in sexual molestation of a girl in allahabd

सो रही छात्रा से सिपाहियों ने की अश्लील हरकत, गांववालों ने धुना

Mon, 17 Aug 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद) Updated Mon, 17 Aug 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
constables beaten up by the public in sexual molestation of a girl in allahabd

इलाहाबाद में यमुनापार के मेजा इलाके में कोहराड़ चौकी क्षेत्र में शनिवार रात गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने घर के बाहर सो रही इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की।

विज्ञापन


छात्रा की चीख सुनकर जुटे गांववालों ने दोनों सिपाहियों को दबोचा और जमकर पिटाई कर डाली। कुछ लोगों ने सिपाहियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर भगाया।

छात्रा के पिता ने मेजा थाने में तहरीर दी पर शाम तक केस नहीं लिखा गया। कोहराड़ चौकी के दो सिपाही शनिवार आधी रात बाइक पर गश्त के लिए गांव की तरफ गए थे।

विज्ञापन

गस्त लगा रहे सिपाह‌ियों ने की छेड़छाड़

constables beaten up by the public in sexual molestation of a girl in allahabd

वहां उन दोनों ने घर के बाहर सो रही इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा सिपाहियों को देखकर रोने-चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन भी जगे और शोर मचाते हुए सिपाहियों को घेर लिया।

फिर आसपास के लोग भी जुट गए। भीड़ ने सिपाहियों को घेरकर दबोचा और लात-घूंसे से पिटाई कर दी। उनकी वर्दी खींच ली। कुछ बुजुर्गों ने बीचबचाव कर सिपाहियों को भीड़ से निकालकर भगाया। इस घटना से लोगों में खासी नाराजगी है।

रविवार दोपहर छात्रा के साथ उसके पिता ने मेजा थाने जाकर तहरीर दी। मगर इतनी गंभीर घटना में इंस्पेक्टर मेजा प्रेमनारायण मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है जबकि चौकी प्रभारी संतोष शुक्ल ने कहा वह छुटटी पर हैं। उन्हें भी नहीं पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed