फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   constable shoot himself within one month of marriage

शादी के एक महीने के अंदर ही खुद को मारी गोली

Sat, 21 Dec 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Dec 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
constable shoot himself within one month of marriage

केंद्रीय गृहसचिव अनिल गोस्वामी के दौरे के कुछ मिनट के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। 19 आईआरपी के जवान मुश्ताक अहमद (25) को साथियों ने तत्काल जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जवान द्वारा खुद को गोली मारने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल जवान के शव को जीएमसी शवगृह में रखवाया है। मृतक श्रीनगर के टनमर्ग इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मृतक मुश्ताक भगवती नगर कैंप में तैनात था और एक माह पहले ही उसका निकाह हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जम्मू में केंद्रीय गृहसचिव अनिल गोस्वामी का दौरा था। जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) से आईआरपी के पचास जवानों को उनकी सुरक्षा में गेस्ट हाउस में तैनात किया गया था, जिनमें मुश्ताक अहमद भी एक था। सुबह लगभग 9.30 बजे मुश्ताक भगवती नगर स्थित अपने कैंप से गेस्ट हाउस पहुंचा। तब तक सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 3.30 बजे जैसे ही गृहसचिव गेस्ट हाउस से रवाना हुए, कुछ ही मिनटों बाद मुश्ताक ने अपनी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उसके जबड़े को चीरती हुई सिर से निकल गई। मुश्ताक खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा।


इस घटना से अन्य जवानों में अफरातफरी मच गई। मुश्ताक को तत्काल जीएमसी ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मुश्ताक ने 2010 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। एक माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। 22 नवंबर 2013 को वह श्रीनगर से जम्मू आया था। साथियों के मुताबिक मुश्ताक की बातों से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी बात पर परेशान है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन उसने अचानक खुद को गोली क्यों मारी, यह पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed