{"_id":"2da2edbddba9a8c1df8938b97dc3c47b","slug":"constable-raped-woman-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान ने किया सिपाही की बीवी से रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जवान ने किया सिपाही की बीवी से रेप
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में तैनात सिपाही पर एक निलंबित सिपाही की बीवी ने दफ्तर में ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
हालांकि एसएसपी ने मामला आरपीएफ का बताते हुए वहीं वापस भेज दिया है। महिला के आरोप के बाद आरपीएफ में खलबली का माहौल है और इसे रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
नोएडा निवासी महिला का कहना है कि उसके पति को 2010 में आरपीएफ अलीगढ़ से निलंबित किया जा चुका है। इसकी जांच सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में चल रही है।
विज्ञापन
वह इस संबंध में अक्सर पैरवी के लिए आती रहती हैं। पिछले दिनों वह जब यहां आईं तो अधिकारी मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद एक सिपाही ने उसे बातों में उलझाकर कहा कि अंदर चलकर कुछ बात करनी है।
इसके बाद उसने महिला से रेप किया और विरोध पर धमकी दी कि पति का भला चाहती है तो यह सब झेलना पड़ेगा।
महिला का आरोप है कि आरपीएफ अधिकारियों ने उसकी बात नहीं सुनी। अब महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।