फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   constable of panjab police caught in drug smuggling

तस्करी रोकने वाला सिपाही ही बना तस्कर, खरीदी कोठी

Mon, 25 May 2015 11:33 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 25 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
constable of panjab police caught in drug smuggling

फिरोजपुर के सीमावर्ती थाना ममदोट में तैनात हवलदार शेर सिंह के कथित तौर पर कई तस्करों के साथ संबंध हैं। पहले कई तस्करों को पकड़वाने में शेर सिंह ने भूमिका निभाई, लेकिन पैसों की चकाचौंध ने उसे इस कदर प्रभावित किया कि तस्करों के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने लगा।

विज्ञापन


शेर सिंह सीआईए स्टाफ फिरोजपुर व अन्य थानों में तैनात रहा है। इस कारण उसे प्रत्येक तस्कर बारे जानकारी थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शेर सिंह के साथ और कई पुलिस मुलाजिमों को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पूछताछ संबंधी उठाया है। एक पुलिस मुलाजिम फरार है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस मुलाजिमों का एक गिरोह है जो नशीले पदार्थों की तस्करी में जुटा हुआ है। पुलिस ने शेर सिंह को पिछले लगभग छह दिन से उठाया हुआ था और उससे पूछताछ की जा रही थी। उसने ऐसे मुलाजिमों व कुछेक अधिकारियों के नाम बताए हैं, जिन्हें पुलिस ने गुप्त रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी से खरीदी कोठी और कई प्लाट

constable of panjab police caught in drug smuggling

बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ में उक्त मुलाजिमों से पूछताछ की जा रही है। ममदोट के वेयर हाउस के पास से 24जनवरी 2015 में बठिंडा की काउंटर इंटेलिजेंस ने आठ किलो हेरोइन और तीन लोगों को पकड़ा था, उसमें भी शेर सिंह का रोल बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ दौरान शेर सिंह की फाजिल्का, चंडीगढ़ व जलालाबाद में भी प्लाट खरीदने की बात सामने आई है। फिरोजपुर के सनराइज कालोनी में भी काफी बड़ी कोठी है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शेर सिंह फिरोजपुर सेंट्रल जेल इसलिए नहीं जाना चाहता था, क्योंकि उसने ममदोट थाने में तीन-चार साल रह कर कई ऐसे लोगों पर नाजायज केस दर्ज किए हैं जो सेंट्रल जेल में बंद हैं। वे लोग जेल में उससे बदला ले सकते हैं। पुलिस ने बाद में उसे मोगा की जेल में भेज दिया।

शेर सिंह को हाथ लगाने से डरते थे दरोगा

constable of panjab police caught in drug smuggling

आरोप है कि जिन तस्करों के साथ शेर सिंह की दोस्ती थी उन्हें नशा बेचने देता था और दूसरों का माल पकड़कर खुद बेच देता था और उन पर परचे दर्ज कर देता था।

सूत्रों के मुताबिक आज से तीन साल पहले एक एसएचओ अपने साथ शेर सिंह को ममदोट थाना लेकर गया था। उसी समय से शेर सिंह नशीले पदार्थ बेचने में जुटा रहा।

किसी भी एसएचओ ने शेर सिंह को रोकने की हिम्मत नहीं की क्योंकि उन्हें अपना हिस्सा मिल जाता था। जिन लोगों पर शेर सिंह ने नाजायज परचें किए थे उनके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतें भेज कर शेर सिंह की हरकतों संबंधी अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed