फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   constable commited suicide

प्रेमिका से बात कर कांस्टेबल ने खाया जहर

Fri, 25 Jul 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Jul 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
constable commited suicide

छजलैट थाने में तैनात एक सिपाही अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात पुलिस लाइन बैरक में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही के एक महिला कांस्टेबिल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


देर रात अखिलेश की फोन पर उससे बात हुई थी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ के मवाना से उसके भाई और रिश्तेदार मुरादाबाद पहुंचे।

फोन पर बात करने के बाद खाया जहर

constable commited suicide

अखिलेश यादव छजलैट में तैनाती के दौरान खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के सिलसिले में पुलिस लाइन में रह रहा है। बताया जा रहा है कि यहीं पर महिला बैरक में रहने वाली एक सिपाही से उसके संबंध हो गए।

करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार रात सिपाही की अपनी प्रेमिका से फोन पर काफी देर तक बात हुई। इसके बाद रात करीब एक बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर साथी सिपाहियों ने बैरक इंचार्ज को फोन किया। तब पुलिस लाइन से उसे साईं अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पर मेरठ से अखिलेश के भाई जयंत और मामा विपिन पहुंचे। जयंत ने पूछताछ की तो अखिलेश के महिला सिपाही से अफेयर का पता लगा।

जयंत ने बताया कि फोन पर महिला कांस्टेबिल से क्या बात हुई? यह तो अखिलेश ही बता सकता है। अखिलेश के दोस्तों के मुताबिक दोनों में अनबन चल रही थी। फिलहाल डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय हो गई थी महिला कांस्टेबिल की शादी

constable commited suicide

जिस महिला कांस्टेबिल से अखिलेश का प्रेम प्रसंग चल रहा है बताया जा रहा है कि उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि फोन पर सिपाही को युवती ने यही बात बताई थी।

जिसके बाद गुस्से में आकर कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि शादी तय होने के बाद से महिला सिपाही उक्त कांस्टेबल से दूरी बनाने लगी थी जिससे उनके बीच अनबन चल रही थी।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed