शीना के बाद एक और हत्या करने वाली थी इंद्राणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस का दावा है कि स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ने पहली शादी से पैदा हुई अपनी बेटी शीना की हत्या के बाद बेटे मिखाइल को भी मारने की साजिश रची थी लेकिन मिखाइल के यहां आने से इनकार करने से यह योजना सफल नहीं हो सकी।
इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना ने पुलिस को पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। मिखाइल की हत्या की साजिश का खुलासा भी संजीव ने ही किया है।
इतना ही नहीं, पुलिस का दावा है कि शीना की हत्या में संजीव भी शामिल था। शहर की एक अदालत ने संजीव को पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।
परत दर परत खुल रहे कई राज
इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को बुधवार को मुंबई पुलिस ने कोलकाता के अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। वह अपने एक मित्र के घर में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई। मुंबई में उसे और इंद्राणी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
संजीव से पूछताछ और उसके कब्जे से बरामद दस्तावेजों से यह बात साबित हो चुकी है कि 24 अप्रैल, 2012 को जब शीना को आखिरी बार जीवित देखा गया था, उस दिन संजीव भी मुंबई में इंद्राणी के साथ ही था।
हालांकि उसने अब तक शीना की हत्या में खुद के हाथ होने की बात कबूल नहीं की है। संजीव के वकील ने दावा किया कि उनका मुवक्किल उस दिन मुंबई में जरूरी था, लेकिन वह इंद्राणी की कोख से पैदा होने वाली अपनी बेटी विधि से मिलने वहां गया था। वकील का दावा है कि संजीव का शीना की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।
तलाक के बावजूद इंद्राणी के लगातार संपर्क में था संजीव
पुलिस का कहना है कि तलाक के बावजूद संजीव इंद्राणी के लगातार संपर्क में था। यही नहीं, इंद्राणी के पति पीटर के साथ भी उसके ताल्लुक थे। संजीव ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह भी शीना को इंद्राणी की बहन के तौर पर ही जानता था।
सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि इंद्राणी ने शीना के बाद मिखाइल को भी मारने की साजिश रची थी। इंद्राणी ने मिखाइल को पहले कोलकाता और फिर मुंबई बुलाया था लेकिन उसने किसी आशंका के कारण गुवाहाटी छोड़ने से मना कर दिया था।
इंद्राणी किसी भी तरह उसकी हत्या को अंजाम देना चाहती थी ताकि उसका अतीत हमेशा के लिए दफन हो जाए। मिखाइल ने भी संजीव के बयान की पुष्टि कर दी है। उसने बृहस्पतिवार को कहा कि इंद्राणी ने उसे कोलकाता में अच्छी नौकरी और रहने की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया था। उसने धमकी भी दी थी कि अगर मिखाइल ने ऐसा नहीं किया, तो वह उसके नाना-नानी की देखरेख नहीं करेगी।
'इंद्राणी के बेटे को जान का खतरा'
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के बेटे ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा है कि अगला निशाना उसे बनाया जा सकता है। नाना-नानी के साथ रहने वाले शीना के भाई मिखाइल बोरा ने कहा कि उसे डर है कि अगला निशाना उसे बनाया जा सकता है। अगर मुंबई पुलिस उसे बुलाती है तो वह साथ में दोस्तों को ले जाना चाहेगा, क्योंकि वहां मुखर्जी परिवार काफी प्रभावशाली है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है। इस बीच मुंबई पुलिस ने मिखाइल से मुलाकात की है।
मिखाइल का कहना है कि इस मामले में संपत्ति का विवाद भी एक कारण हो सकता है। उसने यह भी कहा कि जब पिछली बार उसकी मां गुवाहाटी आई थी तो वह उससे पैन कार्ड और बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी लेना चाहती थी।
उसने कहा कि शीना से उसने फेसबुक पर संपर्क करने की कोशिश की पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। मिखाइल ने हालांकि यह भी कहा कि मामले की जांच में सहयोग करने के लिए उनका मुंबई जाना संभव नहीं है। उसको नाना-नानी का ध्यान रखना होता है जो 80 साल से अधिक उम्र के हैं।