{"_id":"0174f8c0e405fc68bfdaefb82d1e2f5c","slug":"congress-leader-s-son-crushed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कांग्रेसी नेता के बेटे ने कार से दो को कुचला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नशे में कांग्रेसी नेता के बेटे ने कार से दो को कुचला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार इलाके में बुधवार रात एक कांग्रेसी नेता के बेटे ने शराब के नशे में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे से पूर्व आरोपी ने एक रेहड़ी को भी टक्कर मारी थी और बाद में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार किसी तरह रुक गई।
विज्ञापन
वहीं, बिना नंबर प्लेट की लाल बत्ती लगी कार से बीयर की बोतलें बरामद होने से भीड़ भड़क गई। लोगों ने कार चला रहे आरोपी फैज सूफी सैफी (19) और उसके दोस्त अमित (22) को जमकर पीटा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुए किशन कुमार पांडेय (40) और शिव कुमार (30) परिवार के साथ अंबिका विहार में रहते हैं। दोनों द्वारका की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन
काम से लौट रहे थे घायल
रात करीब 10 बजे दोनों कंपनी से बाइक पर घर वापस लौट रहे थे। बाइक किशन चला रहा था। आरोप है कि जैसे ही दोनों मस्जिद वाली गली में गुरुद्वारे के सामने पहुंचे पीछे से आई स्कोडा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद लोगों ने कार से फैज और अमित को उतार लिया।
लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा
बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे जिससे लोग नाराज हो गए। लोगों ने दोनों को जमकर पीटा और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बाइक सवार और कार सवारों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया।
किशन व शिव को संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि फैज के पिता शकील सैफी दिल्ली फिल्म सेंसर बोर्ड के मेंबर भी हैं।
वे दिल्ली सरकार के एक मंत्री के बेहद करीबी बताए जाते हैं। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कार किसके नाम रजिस्टर्ड है।