कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में एक कांग्रेस नेता के कार ड्राइवर ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी अपनी मां के साथ गोविंद नगर थाने से मकान मालिक के बेटों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत कर घर लौट रही थी।
रास्ते में ड्राइवर ने मां, बेटी को फुसला कर कार में बैठा लिया और कुछ दूर चलने के बाद मां को धक्का देकर कार से उतार कर किशोरी को लेकर भाग निकला।
किशोरी को कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में ले जाकर ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आधी रात को उसे विजय नगर चौराहे पर छोड़ दिया। किशोरी की मां की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसकी उसकी निशानदेही पर फैक्ट्री में दबिश देकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
नेताजी से मिलाने के बहाने कार में बैठाया
पुलिस के अनुसार, किशोरी गोविंद नगर की रहने वाली है। बुधवार रात छेड़खानी के विरोध में मकान मालिक के बेटों ने किशोरी, उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने के लिए किशोरी की मां बेटी को लेकर गोविंद नगर थाने आई थी।
किशोरी की मां के ने बताया कि रात 11 बजे वह दादा नगर चौराहे पर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी एक पान की दुकान के पास खड़ी लग्जरी कार के चालक नीरज तिवारी ने नेता जी से मिलाने की बात कह कर दोनों को कार में बैठा लिया।
कुछ दूर आगे चलने के बाद चालक ने उसे कार से धक्का दे दिया और बेटी को लेकर भाग निकला। इधर-उधर तलाशने के बाद एक राहगीर की मदद से उसने डॉयल 100 में बेटी के अगवा होने की सूचना दी।
भेजा था कार पार्क करने, कर डाला रेप
रात 2 बजे के करीब पुलिस ने बेटी को विजय नगर चौराहे से बरामद कर लिया। बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने बर्रा 2 निवासी वार्ड 60 के कांग्रेस अध्यक्ष संजीव मिश्रा की इंड्रस्टियल एरिया स्थित फैक्ट्री में दबिश देकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
गोविंद नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी कार ड्राइवर बर्रा 2 का रहने वाला है। फैक्ट्री मालिक के घर निर्माण कार्य चलने की वजह से उसे रात को फैक्ट्री में कार खड़ी करने के लिए भेजा गया था। आरोपी नीरज तिवारी से पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।