फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   congress leader murdered

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, तड़पते रहे सड़क पर

Sat, 03 May 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
congress leader murdered

आगरा रोड पर स्थित विवेक विहार कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने कांग्रेस के महासचिव रवि यादव को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए परिजन पहले रूसा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन


लेकिन उनकी इलाज से पूर्व ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा परिजन भी पहुंच गए। हत्या के पीछे ढाबे को कब्जा मुक्त कराने की रंजिश मानी जा रही है।

विज्ञापन

पार्षद ने देखा तो उड़े होश

congress leader murdered

दादों निवासी कांग्रेस के जिला महामंत्री रवि कुमार यादव काफी समय से अपनी बहन के पास विवेक विहार में रह रहे थे। शुक्रवार की रात रवि कुमार यादव बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कॉलोनी के पास हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पीछे से गोली मार दी।

गोली लगने के बाद रवि यादव करीब 500 मीटर चलने के बाद बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। रवि यादव रात में काफी देर तक घटना स्थल पर तड़पते रहे।

इसी बीच एक कार्यक्रम से घर लौट रहे पार्षद संजय शर्मा और उनके साथियों की नजर रवि की बाइक पर पड़ी। पार्षद ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सड़क पर रवि घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

पुलिस भी पहुंची हॉस्पिटल

congress leader murdered

आनन-फानन में पार्षद अपने परिचितों की मदद से इलाज के लिए उन्हें रूसा हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई।

रवि की गंभीर हालत को देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रवि मूलत: दादों क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका मां विद्यादेवी नत्थू सिंह के नाम से दादों में हाईस्कूल भी है। लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह के कट्टर समर्थक रहे।

बताते हैं कि कई साल पहले सासनीगेट इलाके में एक ढाबे पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। रवि यादव ने उस ढाबे को कब्जा मुक्त करवाया था, तभी से कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बहन तथा परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर सासनीगेट ने बताया कि परिजनों ने तहरीर लिख कर नहीं दी थी, जिससे घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed