कांग्रेस नेता ने पत्नी को फांसी पर लटकाया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मासूम अली में एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को मारकर फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंच गए।
उन्होंने थाने में ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के रसलगंज मोहल्ला मछली वाली गली निवासी इमरान ने अपनी बेटी नाजमीन की शादी की पांच साल पहले गुन्नौर के मोहल्ला मासूम अली निवासी फजलुर्रहमान के बेटे शकीलुर्रहमान के साथ की थी। जो कांग्रेस पार्टी से गुन्नौर नगर का अध्यक्ष है।
विवाहिता के पिता का कहना है कि शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही शकीलुर्रहमान मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था।
पहले 50 हजार लिए, फिर मांगने लगा 2 लाख
पिछले छह माह पहले ही मैंने शकील को 50 हजार रुपये दिए थे। कुछ दिन बाद ही शकील मेरी बेटी नाजमीन को फिर से पैसों के लिए परेशान करने लगा। इस बार दो लाख रुपये की मांग कर दी। रुपये देने में असमर्थता जता दी।
इसी के चलते शकीलुर्रहमान ने उसकी बेटी को शनिवार रात मारपीट कर उसको फांसी पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर चंदौसी क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह मौके पर पहुंच गए।
शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भिजवा दिया गया। शाम को आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
एसपी संभल, अतुल सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को शाम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।