{"_id":"3ffa6eb242031650c32d4d8992763e01","slug":"congress-leader-along-with-friends-allegedly-raped-woman-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने दोस्तों के साथ महिला से किया गैंगरेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कांग्रेस नेता ने दोस्तों के साथ महिला से किया गैंगरेप!
अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने कांग्रेस नेता पर पांच साथियों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सरकारी आवास दिलाने के नाम पर उससे गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है।
विज्ञापन
बिजनौर की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) के मुताबिक, मोहल्ला जाटान निवासी कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और महामंत्री रहे यादराम चंदेल से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
यादराम ने उसे सरकारी आवास दिलाने का लालच दिया। उसने सीमा को झांसे में लेकर छह अक्टूबर को अपने साथी रग्घू उर्फ रघुवीर, ओमपाल, सलमान, रिजवान और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में बैठाकर गांव घनुवाला के जंगल में ले गया, जहां सभी ने उससे रेप किया।
पीड़िता ने डीआईजी मुरादाबाद से इसकी शिकायत की थी, जिस पर दो दिन पहले डीआईजी ने सीओ सिटी राहुल मिठास को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
सीओ ने मामले की जांच कर रविवार को शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।