फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Colorado man arrested for shooting Dell computer

नहीं चल रहा था कम्प्यूटर मार दी आठ गोलियां

Wed, 22 Apr 2015 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Apr 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Colorado man arrested for shooting Dell computer

आजकल हर कोई कम्प्यूटर पर काम करता है। कभी-कभी हमारा कम्प्यूटर भी ठीक से काम नहीं कर पाता है। इस स्थिति में हम उसे सुधरवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोलोरेडो के एक शख्स को अपने कम्प्यूटर पर इतना गुस्सा आया कि उसने आव देखा न ताव और अपने सिस्टम के सीपीयू को ही आठ गोली मार दी।

विज्ञापन


क्या आप कल्पना कर सकते हैं अपने खराब कम्प्यूटर के प्रति आपकी नाराजगी आपको जेल पहुंचवा सकती है, लेकिन 37 साल के ल्यूकास हिंच को सोमवार को महज इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने अपने कम्प्यूटर के सीपीयू पर आठ गोलियां दाग दी थीं।
विज्ञापन

अपने सिस्टम से कई महीनों से परेशान था हिंच

Colorado man arrested for shooting Dell computer

कोलरेडो पुलिस ने बताया कि हिंच अपने कम्प्यूटर के साथ पिछले कुछ महीनों से जूझ रहा था। एक दिन हिंच अपने कम्प्यूटर से इतना उकता गया कि उसने अपनी ब्लैक एली रिवाल्वर निकालकर उसे लोड किया और उसके सीपीयू पर कई राउंड गोलियां दाग दीं।

पुलिस को 911 नंबर पर हिंच के पड़ोसी की तरफ से खबर मिली कि उसके पड़ोसी ने घर में गोलीबारी की है। हिंच को इसके बाद शहर के भीतर तय सीमा से ज्यादा गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने कम्प्यूटर को ही गोली दागी थीं।

हिंच का कम्प्यूटर पूरी तरह डिसेबल हो चुका था और उसके सिस्टम में सिर्फ की-बोर्ड और माउस ही सही सलामत बचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed