{"_id":"2825e90d505c0365b7bb0b3747faa6ed","slug":"colombian-mother-arrested-for-selling-her-daughter-s-virginity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसी मां? बेच रही थी 12 बेटियों की वर्जिनिटी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कैसी मां? बेच रही थी 12 बेटियों की वर्जिनिटी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक औरत को अपनी बेटियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकलने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उस पर अपनी 12 बेटियों के कुंआरेपन को बेचने का आरोप लगा है। वह हर बेटी को लगभग साढ़े बारह हजार रुपए में सेक्स के लिए लोगों को सौंप देती थी।
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय कोलंबियाई जापता मोरेनो की बेटी गर्भवती है। उसने पुलिस से अपनी मां की शिकायत की, जिस पर उसे इस सप्ताह बोगोटा में गिरफ्तार किया गया।
डेली मेल के अनुसार, ऐसा दावा है कि वह बेटी पर गर्भपात कराने का दबाव डाल रही थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला की 14 संतानें हैं। जब उसकी बेटियों 12 साल की हो जाती थीं तो वह उनको जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती थी।
पुलिस प्रमुख कार्लोस मेलेंड्ज ने बताया कि जापता अपने कर्ज के भुगतान के लिए अमीर लोगों से संपर्क करती थी। बाद में वे लोग उसकी बेटियों को हवस का शिकार बनाते थे जब वे 12 साल से अधिक उम्र की हो जाती थीं।
विज्ञापन
जापता ने इन आरोपों से इनकार किया है। अगर वह दोषी पाई जाती है तो उसे 10 साल कारावास की सजा होगी।
उसकी गर्भवती बेटी का फिलहाल मनोचिकित्सक से इलाज हो रहा है।