फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   college suspends student for marrying girl after cutting thumb

इश्क का ऐसा चढ़ा जुनून, अंगूठा काटकर खून से भरने लगा छात्रा की मांग

Wed, 29 Jul 2015 06:44 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
college suspends student for marrying girl after cutting thumb

सहारनपुर के देवबंद में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र द्वारा खाली क्लास में अंगूठा काटकर छात्रा की मांग भरने के प्रयास का अनूठा मामला सामने आया है। इस मामले में जहां विद्यालय प्रशासन ने दोनों को निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी छात्र की मदद करने वाली छात्रा की रिपोर्ट दर्ज की है। खेड़ामुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के इंटर कॉलेज में हुई घटना करीब पांच दिन पुरानी है। मामला उस समय प्रकाश में आया जब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र कॉलेज में ही पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा से एकतरफा प्यार में पड़ गया। बीती 23 जुलाई को छात्र ने एक अन्य छात्रा की मदद से छात्रा को कॉलेज की एक खाली क्लास में बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा जब क्लास में पहुंची तो छात्र ने अपना अंगूठा काटकर उसकी मांग भरने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान छात्रा ने वहां से भागकर कॉलेज प्रबंधतंत्र को मामले की जानकारी दी। बाद में घर पहुंचने के बाद परिजनों को भी सारी बात बताई।

कालेज ने छात्रा को ही किया निष्कासित

college suspends student for marrying girl after cutting thumb

कॉलेज में हुई हरकत के चलते विद्यालय प्रशासन ने छात्र को निष्कासित कर दिया। इतना ही नहीं कॉलेज प्रशासन ने बुलावे पर क्लास रूम में जाने के चलते छात्रा का भी कॉलेज से निष्कासन कर दिया।

इस मामले में परिजन जब कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों ने एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र व छात्रा को बुलाने वाली दूसरी छात्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर ब्रजमोहन यादव ने बताया कि छात्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने दोनों के निष्कासन की पुष्टि की, लेकिन छात्रा को क्यों निकाला गया, इस सवाल पर
वह केवल इतना कहकर चुप हो गए कि वह मामले की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed