{"_id":"7e4712933577b8170fc8cb29c89cb4f2","slug":"college-student-held-for-raping-minor-in-bhavnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज स्टूडेंट 2 साल से नाबालिग से कर रहा था रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कॉलेज स्टूडेंट 2 साल से नाबालिग से कर रहा था रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
गुजरात की भावनगर पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि एक कॉलेज स्टूडेंट झांसा देकर एक नाबालिग से बलात्कार करता रहा। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है।
वर्तेज गांव के रहने वाले माता-पिता का आरोप है कि गांव का ही विपुल विंदुजा, उनकी 14 वर्षीया बेटी से पिछले दो सालों से बलात्कार कर रहा था। माता पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपने दादा-दादी के साथ रहती है। क्योंकि वे दोनों सूरत में नौकरी करते हैं।
इसका फायदा उठाकर विपुल उनकी बेटी को बहकाकर बलात्कार करता रहा। भावनगर पुलिस ने विपुल को नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन