फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   college girl raped by his male friend

शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया रेप

Thu, 24 Apr 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 24 Apr 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
college girl raped by his male friend

मेरठ में एक छात्रा के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने अपने साथी छात्र पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बीफार्मा (द्वितीय वर्ष) कर रहे हैं। पीड़ित छात्रा बुधवार को एसएसपी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी छात्र ने उसे धोखा देते हुए दो दिन पहले ही दिल्ली में शादी कर ली। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में महिला थाने के बाहर नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन

बागपत की रहने वाली छात्रा

college girl raped by his male friend

पीड़ित छात्रा बागपत की रहने वाली है। छात्रा ने एसएसपी को जो शिकायती पत्र सौंपा है उसमें आरोपी छात्र की पहचान अंकुश कौशिक के रूप में हुई है। वो दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। छात्रा का आरोप है कि अंकुश ने करीब दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले उसे पता चला कि वो दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।

फिलहाल एसएसपी ओंकार सिंह ने एसओ महिला थाने को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। देर शाम छात्रा की तरफ से अंकुश के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ के अनुसार छात्रा के मेडिकल के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

महिला थाने में टकराए दोनों पक्ष

college girl raped by his male friend

एसएसपी ऑफिस में शिकायत के बाद जब छात्रा परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची तो वहां आरोपी छात्र के परिजनों से उनका टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। छात्रा की मां ने कहा कि अब अंकुश के पिता बताएं कि मेरी बेटी कहां जाए।

वहीं छात्र के पिता का कहना था कि उन्होंने दो दिन पहले ही दिल्ली में अंकुश की शादी की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़े बेटे की शादी की योजना बनाई थी। लेकिन शादी से ठीक पहले उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके चलते उन्होंने पहले से तय लड़की से अंकुश की शादी करा दी। अगर अंकुश या छात्रा के घर वाले उन्हें पहले ही यह बात बता देते तो वो अंकुश की छात्रा से ही शादी कराते। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इस मामले में कुछ नहीं हो सकता।

फिलहाल अब मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। देखना होगा वो इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed