{"_id":"6a998ac763a7484ceec694800618412d","slug":"coaching-teacher-raped-ninth-class-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के लिए गई लड़की से शिक्षक ने किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोचिंग के लिए गई लड़की से शिक्षक ने किया रेप
अमर उजाला, गोंडा
Updated Thu, 07 Nov 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोचिंग के लिए गई एक छात्रा से शिक्षक के दुराचार करने का मामला सामने आया है। किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
घर पहुंचकर किशोरी ने घर वालों को यह आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना तरबगंज में बुधवार को दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तरबगंज अंतर्गत एक गांव की किशोरी कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह कस्बे में कोचिंग पढ़ने जाती थी।
पिता के मुताबिक तीन नवंबर को उनकी बेटी कोचिंग गई थी। वहां कोई छात्रा नहीं थी। आरोप है कि शिक्षक राजेश कुमार पांडेय ने एक कमरे में किशोरी से दुराचार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने थाना तरबगंज में आरोपी राजेश के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, थाना तरबगंज के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।