{"_id":"613fbdeb5e64ccf21c8775adc55a3453","slug":"clicked-knife-murder-of-student-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह छात्रा को दौड़ाकर चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सरेराह छात्रा को दौड़ाकर चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के तमाम दावों के बावजूद यूपी में महिलाओं के प्रति हैवानियत थमती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर दिनदहाड़े शोहदों ने 11वीं की छात्रा को बीच सड़क दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन
पढ़ेः रेप के बाद काट लेता था महिलाओं के अंग
छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर छात्रा का लहूलुहान शव पड़ा देख कस्बे में हड़कंप मच गया। छात्रा के हाथ, पेट और गले में चाकू के गहरे जख्म थे, जिससे शोहदों की हैवानियत झलक रही थी। सूचना पाकर आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने घेर कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
होली की बधाई देने गया था, किया गैंगरेप
एसपी राकेश शंकर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मचकचा गांव निवासी किसान सुंदर सिंह की बेटी बेबी (16) माधौगढ़ में रहने वाले अपने चाचा सैन्य कर्मी हजूर सिंह के घर पर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
शक्ति मिल कांडः पढ़े, हैवानियत की पूरी कहानी
परिजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह भी बेबी बुंदेलखंड इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटी और चाची भगवती के कहने पर खेत से चारा उठाने के लिए घर से निकली थी। कुछ ही देर बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि बेबी का शव खेत के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा है।
पढ़ेः जिस्मफरोशी से इनकार किया तो हैवानों ने काटे स्तन
परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेबी दम तोड़ चुकी थी। बेबी के दोनों हाथों में और पेट में चाकू के तीन गहरे घाव थे। गर्दन भी चाकू से रेत दी गई थी। कुछ ही दूरी पर उसका दुपट्टा और चूड़िया टूटी पड़ी थीं। मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।