11वीं की छात्रा ने क्लासरूम में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के फिरदौस अमृत हायर सेकंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा रजनी नकुम ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नकुम की ओर से स्कूल के क्लासरूम से फांसी लगाने से इलाके लोग हैरानी में हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अपने क्लास की मॉनिटर नकुम ने क्लास से बच्चों के जाने के बाद क्लास के दरवाजों को बंद कर लिया और फिर छत में रस्सी बांध कर फांसी में झूल गई। बताया जा रहा है कि नकुम फांसी के रस्सी अपने घर से ले गई थी।
पुलिस ने छात्रा की एक नोटबुक बरामद की है जिसके अंतिम पन्ना पर छात्रा ने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है। पुलिस ने इस सुसाइड नोट के रूप में ले रही है। छात्रा रजनी नकुम का कपरिवार अहमदाबाद के भूपनगर के भूमि पार्क सोसाइटी में रहता है।
सुसाइड नोट में लिखा मेरे शरीर को दान में दें
छात्रा की कॉपी में लिए गए सुसाइड में नोट के जरिए छात्रा ने अपने माता-पिता से गुजारिश की है कि उसके शरीर अंगों को और शरीर को अंगदान के तहत दान कर दिया जाए।
शीहीबाग थाने के इंस्पेक्टर एएम देसाई ने कहा अभी तक कोई ऐसा कारण सामने नहीं आया जिससे कि उसके आत्म हत्या की वजह का पता चल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस यह भी देख रही है कि छात्रा ने कहीं आर्थिक परेशानी के कारण तो नहीं आत्महत्या की। इसके अलावा पढ़ाई में उसकी स्थिति और किसी भावनात्मक पक्ष की भी तहकीकात की जा रही है।