फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Class XI student hangs self in classroom in Ahmedabad

11वीं की छात्रा ने क्लासरूम में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

Tue, 18 Aug 2015 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Aug 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Class XI student hangs self in classroom in Ahmedabad

अहमदाबाद के फिरदौस अमृत हायर सेकंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा रजनी नकुम ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नकुम की ओर से स्कूल के क्लासरूम से फांसी लगाने से इलाके लोग हैरानी में हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अपने क्लास की मॉनिटर नकुम ने क्लास से बच्चों के जाने के बाद क्लास के दरवाजों को बंद कर लिया और फिर छत में रस्सी बांध कर फांसी में झूल गई। बताया जा रहा है कि नकुम फांसी के रस्सी अपने घर से ले गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा की एक नोटबुक बरामद की है जिसके अंतिम पन्ना पर छात्रा ने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है। पुलिस ने इस सुसाइड नोट के रूप में ले रही है। छात्रा रजनी नकुम का कपरिवार अहमदाबाद के भूपनगर के भूमि पार्क सोसाइटी में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा मेरे शरीर को दान में दें

Class XI student hangs self in classroom in Ahmedabad

छात्रा की कॉपी में लिए गए सुसाइड में नोट के जरिए छात्रा ने अपने माता-पिता से गुजारिश की है कि उसके शरीर अंगों को और शरीर को अंगदान के तहत दान कर ‌दिया जाए।

शीहीबाग थाने के इंस्पेक्टर एएम देसाई ने कहा अभी तक कोई ऐसा कारण सामने नहीं आया जिससे कि उसके आत्म हत्या की वजह का पता चल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी देख रही है कि छात्रा ने कहीं आर्थिक परेशानी के कारण तो नहीं आत्महत्या की। इसके अलावा पढ़ाई में उसकी स्थिति और किसी भावनात्मक पक्ष की भी तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed