ग्यारह साल की बच्ची की हत्या, रेप की भी आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 6 में पढ़ने वाली मासूम शाम को लापता हुई। रात भर उसकी तलाश की गई। अगली सुबह उसकी लाश मिली। जिस हालत में मासूम की लाश मिली उससे रेप के बाद हत्या की बात कही जा रही है।
यूपी के पीलीभीत के गांव भैरो खुर्द में बच्ची की लाश मिलने से इलाकाई खौफजदा और आक्रोशित हैं तो परिवार सदमे में है।
मृतका के घरवालों के मुताबिक बच्ची लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी, सुबह घर से कुछ दूर एक खाली प्लाट की झाड़ियों में उसका शव मिला।
बच्ची की गर्दन पर दुपट्टे से गला घोटने के निशान थे। उसकी सलवार पर भी खून लगा था।
मासूम के लाश देख कलेजा मुंह को आ गया
मृतका के पिता वेदप्रकाश कुशवाहा किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम खाना खाने के बाद करीब साढ़े सात बजे लघुशंका के लिए उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी। आधे घंटे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाशना शुरू किया। उसे आसपास ढूंढा, गांव में रह रहे रिश्तेदारों के यहां भी उसे तलाशा गया। जिन घरों पर उसका आना-जाना था, वहां भी देखा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
सोमवार सुबह पड़ोसी दिनेश के बच्चे छत पर गए तो उनकी नजर पास में ही स्थित बाबूराम की पशुशाला के बगल में झाड़ियों के बीच पड़ी लड़की की लाश पर पड़ी।
सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतका के घरवाले वहां पहुंचे तो झाड़ियों में पड़ी अपनी लाड़ली की लाश देखकर सन्न रह गए।
मासूम का कातिल कौन?
कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। फिंगर एक्सपर्ट ने नमूने इकट्ठे किए। खोजी कुत्ता शव के पास से आकर पशुशाला के बाहर खड़ा हो गया।
पुलिस ने को शक हुआ कि कहीं बच्ची की हत्या रंजिशन तो नहीं की गई। गमजदा परिवार से पूछताछ की गई। लेकिन घरवालों ने किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार किया।
पुलिस ने मृतका के पिता वेदप्रकाश की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट मामला दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ा दी।
महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।