फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Class IX girl student gangraped in Jalpaiguri

सुनसान पार्क में नाबालिगों ने किया गैंगरेप

Thu, 16 Apr 2015 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
Class IX girl student gangraped in Jalpaiguri

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले चार नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चारों को करेला नदीं के पास स्थित एक सुनसान पार्क से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। लड़की ने अपने परिवार को बताया कि चार लड़के उसे नशीला भोजन खिलाकर एक सुनसान चिंड्रन पार्क में ले गए थे।
विज्ञापन


लड़की के बेहोश होने से बाद इन चारों लड़कों ने बारी बारी से लड़की के साथ रेप किया और जब लड़की अधमरी हो गई तो वो उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता अपने परिजनों को अगले दिन मिली। लड़की की मां लोगों के घरों पर काम करके अपने परिवार को पालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Class IX girl student gangraped in Jalpaiguri

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सेशन कोर्ट ने चारो लड़कों को यौन अपराध का दोषी पाया है।

इन सभी आरोपियों को दो साल के जेल की सजा सुनाई गई है और उन्हें किशोर न्यायालय के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अब्रू रवीन्द्रनाथन ने बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed