{"_id":"e7ea95af0794980c49e89877510e8255","slug":"christopher-jackson-arrested-for-branded-his-girlfriend-vagina","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के गुप्तांग को गर्म छड़ से दागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गर्लफ्रेंड के गुप्तांग को गर्म छड़ से दागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के गुप्तांग को गर्म लोहे की छड़ से दाग दिया, उस समय वह बेहोश थी। इससे पहले भी वह अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के साथ कुछ ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना अमेरिका के एरिजोना की है।
फोनिक्स न्यू टाइम्स के अनुसार, आरोपी क्रिस्टोफर लीन जैक्सन ने मई, 2013 में इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने हाल ही में थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह और जैक्सन बेसबॉल खेलने गए थे। खेल के बाद जैक्सन डांस करना चाहता था। लेकिन पीड़िता ने कहा कि वह थक गई है। तब जैक्सन ने उसे कुछ दवाइयां दी।
विज्ञापन
दो गोलियां खाने के बाद भी जब वह तरोताजा नहीं हुई तो उसे दो और गोलियां खिला दी। उसके बाद वह बेहोश हो गई।
जब उसकी नींद खुली तो उसके गुप्तांग में भयंकर दर्द और जलन हो रही थी। जैक्सन ने उसके गुप्तांग को गर्म लोहे की छड़ से दाग दिया था। उस वक्त जैक्सन के हाथ में ही वह छड़ थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जैक्सन ने उससे कहा था कि उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड्स के साथ भी ऐसा किया था।