फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chota rajan told that where is dawood

छोटा राजन ने बताया, कहां है छिपा है दाऊद इब्राहिम?

Mon, 02 Nov 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Nov 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
chota rajan told that where is dawood

इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडर्वर्ल्ड डॉन ने कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसे आईएसआई छिपा रही है। छोटा राजन से जेल में मिलने सोमवार को सीबीआई की एक टीम पहुंची है।

विज्ञापन


सीबीआई टीम के आने के बाद उसकी पेशी के दौरान रिपोर्टर ने छोटा राजन से सवाल किया कि दाऊद इब्राहिम कहां हैं? इस पर छोटा राजन का जवाब था 'पाकिस्तान में'।
विज्ञापन


रिपोर्टर ने फिर पूछा कि कौन छुपा रहा है? इस सवाल के जवाब में छोटा राजन ने कहा कि 'आईएसआई छुपा रही है।'

बुधवार तक आएगा भारत!

chota rajan told that where is dawood

वहीं सूत्रों की माने तो सीबाआई छोटा राजन को बुधवार तक भारत ले आएगी। यह भी बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से छोटा राजन को चार्टर्ड प्लेन से भारत लाया जाएगा।

बताते चले कि सीबीआई की टीम कल रविवार को ही बाली पहुंच गई थी, जिसमें सीबीआई के अफसर, मुंबई पुलिस और भारतीय दूतावास के बड़े अफसर शामिल हैं।

कल ही छोटा राजन से मिलने दूतावास के प्रथम सचिव संजीव अग्रवाल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed