फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chota Rajan says, I don't fear anyone

गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आया डॉन, दाऊद पर दिया बयान

Wed, 28 Oct 2015 10:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chota Rajan says, I don't fear anyone

सालों बाद पुलिस के हत्थे चढ़े अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कहा कि वह दाउद इब्राहिम सहित अन्य प्रतिद्वंद्वी गैंग की धमकी से भयभीत नहीं है।

विज्ञापन


इसके बावजूद इंडोनेशियाई पुलिस ने उसकी सुरक्षा में विशेष कमांडो तैनात किए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मौजूद राजन ने दाउद सहित अन्य गैंग से खतरा होने के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही।
विज्ञापन


बाली पुलिस के प्रवक्ता वियांतो ने कहा कि उन्हें राजन को खतरे की जानकारी है और उसे विशेष कमांडो की सुरक्षा में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

वह एक विदेशी है। इसको देखते हुए उसकी सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 55 वर्षीय राजन ठीक है और वह किसी तरह की कोई परेशानी खड़ा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह दबाव में है तो भी वह ऐसा दिखा नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंबाब्वे जाने की फिराक में था डॉन

Chota Rajan says, I don't fear anyone

बाली पुलिस के आयुक्त रेइनहार्ड नैनगोलान ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथी से दुश्मन बने राजन ने पुलिसकर्मियों से बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगाई। उसने कहा कि उसे जिंबाब्वे जाना था।

नैनगोलान ने कहा कि माफिया डॉन की मेडिकल जांच में उसके फिट होने की पुष्टि हुई, हालांकि विरोधाभाषी रिपोर्ट आई थी कि वह कई बीमारियों से ग्रस्त है।


राजन को भारत को सौंपने के बारे में पूछे जाने पर नैनगोलान ने कहां कि पुलिस भारतीय अधिकारियों की टीम का इंतजार कर रही है। भारतीय टीम पहले राजन से पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि बाली पुलिस राजन को भारत भेजने के लिए वहां की सरकार के संपर्क में है।

गौरतलब है कि छोटा राजन को इंटरपोल की मदद से उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वह ऑस्ट्रेलिया से बाली पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed